Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

November 2, 2026

कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

November 2, 2026

CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, November 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

सुनंदा शर्मा के कॉन्सर्ट में अचानक मचा हड़कंप, स्टेज पर चढ़ा शख्स तो डरकर चिल्लाईं सिंगर

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 8
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के जयपुर में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अचानक स्टेज पर चढ़ गया। सिंगर से मिलने के लिए स्टेज पर पहुंचे इस शख्स को देखकर सुनंदा शर्मा बुरी तरह घबरा गईं और जोर से चीख पड़ीं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार 2026: किन्हें मिलेगा सम्मान? यहां देखें पुरस्कार पाने वालों के नाम

‘जट्ट यमला’, ‘जानी तेरा ना’, ‘पागल नहीं होना’ और ‘चोरी चोरी’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सुनंदा शर्मा ने 30 अक्टूबर को जयपुर के बस्सी दयारामपुरा स्थित आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में परफॉर्म किया था। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

स्टेज पर अचानक पहुंचा शख्स, चीख पड़ीं सिंगर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनंदा शर्मा स्टेज पर गाना गा रही थीं। इसी दौरान सफेद शर्ट पहने एक शख्स अचानक स्टेज पर कूदकर उनके पास पहुंच गया। अचानक सामने आए शख्स को देखकर सुनंदा घबरा गईं और जोर से चीख पड़ीं।

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और उस शख्स को पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया। इस दौरान सुनंदा को बार-बार ‘कोई बात नहीं, कोई बात नहीं’ कहते हुए सुना गया। हालांकि, घटना से घबराई सिंगर कुछ देर बाद स्टेज से नीचे चली गईं। फिलहाल 34 वर्षीय सिंगर की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

डिप्रेशन से संघर्ष पर भी खुलकर बोल चुकी हैं सुनंदा

सुनंदा शर्मा इससे पहले शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने डिप्रेशन से जूझने के अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया था।

सिंगर ने बताया था कि वह दो महीने और 17 दिनों तक खुद को एक कमरे में बंद करके अंधेरे में रही थीं। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बातचीत लगभग बंद कर दी थी। उन्होंने बताया कि जब भूख लगती थी, तब वह दरवाजा खटखटाकर अपनी मां से खाना मांगती थीं।

सुनंदा ने यह भी बताया था कि उन्होंने कुछ मनोचिकित्सकों से संपर्क किया, लेकिन उस समय उन्हें ऐसा महसूस होता था कि कोई उनके दर्द को समझ नहीं पा रहा है। इस कठिन दौर ने उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों, शादी और आर्थिक स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर गंभीरता से सोचने के लिए प्रेरित किया।

LIVE : नवा रायपुर में टीम सारंग का शानदार एयर शो, आसमान में वायुसेना के जांबाजों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

पहले भी लाइव शो के दौरान हुई थी ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब सुनंदा शर्मा को लाइव परफॉर्मेंस के दौरान ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले गाजियाबाद के RKGIT में एक कार्यक्रम के दौरान भी एक छात्र ने उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करने की कोशिश की थी।

उस घटना के बाद सुनंदा ने बताया था कि संबंधित युवक ने उनसे माफी मांग ली है। इस मामले में युवक ने भी वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

November 2, 2026

कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

November 2, 2026

CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

November 2, 2026

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन

November 2, 2026

CG Teacher Exam 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव, जानें कब होगा एग्जाम

November 2, 2026

अब जरूरी मेल नहीं होगा मिस! Gmail में ऐसे ऑन करें खास ईमेल का नोटिफिकेशन

November 2, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

November 2, 2026

कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

November 2, 2026

CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

November 2, 2026

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

November 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का देशभर में बजा डंका, X पर टॉप-5 ट्रेंडिंग में बनाई जगह

November 2, 2026

कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना

November 2, 2026

CG Elections 2026: छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम

November 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.