रायपुर : छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने एक नई पहचान बनाई है। फाइनल मुकाबले और भव्य समापन समारोह के साथ इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी देशभर में अपनी छाप छोड़ी। लीग का नाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा।
कार में शराब रखकर सफर करने से पहले जान लें ये नियम, वरना हो सकती है जेल और लगेगा भारी जुर्माना
देशभर में छाया छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का खुमार
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल मुकाबले की शुरुआत के साथ ही शाम से सोशल मीडिया पर इसका नाम ट्रेंड करने लगा। देखते ही देखते Chhattisgarh Hockey League कीवर्ड देशभर के X यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया। रात तक यह टॉप-5 नेशनल ट्रेंड में शामिल रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और युवाओं ने लीग की सराहना की।
इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है। आयोजन की देशव्यापी चर्चा ने छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।
पहली बार राज्य सरकार ने हॉकी के लिए किया इतना बड़ा आयोजन
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को देश में किसी राज्य सरकार की ओर से हॉकी को समर्पित बड़े आयोजनों में एक महत्वपूर्ण पहल बताया जा रहा है। इस लीग में प्रदेश और देश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओलंपिक में खेल चुके पूर्व खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी भागीदारी निभाई।
लीग के इस संस्करण में 150 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन ने स्थानीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने और अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का अवसर दिया।
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! नवंबर में 4 बड़ी भर्तियां, 3500 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति
हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को प्रदेश में हॉकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ने और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलने की उम्मीद है। आयोजन की देशव्यापी लोकप्रियता ने छत्तीसगढ़ को हॉकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया है।




