Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लूटे, बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

November 10, 2026

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

November 10, 2026

स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट से मची तबाही, 16 लोगों की मौत, 13 घायल

November 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, November 10
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » JOB
JOB

Bank Jobs 2026: बैंक में अफसर बनने का सुनहरा मौका, 14 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज, आवेदन शुरू

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 486
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Bank Jobs 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति मुंबई स्थित IBPS मुख्यालय में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अक्षर पटेल ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बने

किन पदों पर होगी भर्ती और क्या चाहिए योग्यता?

IBPS ने तीन अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव की शर्तें निर्धारित की हैं।

सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: इस पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सूचना प्रौद्योगिकी (IT) में BE/BTech की डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एडवांस्ड MS Excel का ज्ञान और MIS रिपोर्टिंग या डेटा से जुड़े कार्यों में कम से कम 2 साल का अनुभव आवश्यक है।

प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: इस पद के लिए कंप्यूटर साइंस या IT में BCA, BSc अथवा संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ 2 साल का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए आयु सीमा 23 से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

IBPS की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।

  • सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: लगभग 14.09 लाख रुपये सालाना CTC।
  • असिस्टेंट: लगभग 10.57 लाख रुपये सालाना CTC।
  • प्रोग्रामिंग असिस्टेंट: लगभग 10.57 लाख रुपये सालाना CTC।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ऑनलाइन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा नवंबर 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

Emergency Helpline Numbers List: मुसीबत में तुरंत आएंगे काम! साइबर फ्रॉड, एम्बुलेंस और महिला सुरक्षा समेत ये हेल्पलाइन नंबर जरूर रखें सेव

IBPS भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर संबंधित भर्ती के लिंक को खोलें।
  3. नए उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  5. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम से 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2026 है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लूटे, बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

November 10, 2026

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

November 10, 2026

स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट से मची तबाही, 16 लोगों की मौत, 13 घायल

November 10, 2026

CG Crime: पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

November 10, 2026

IND vs NZ: बारिश ने धोया हैमिल्टन वनडे, बिना गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त बरकरार

November 10, 2026

भारतीय रेलवे का विशेष अभियान-6 सफल, कबाड़ बेचकर कमाए 628 करोड़ रुपये

November 10, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लूटे, बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

November 10, 2026

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

November 10, 2026

स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट से मची तबाही, 16 लोगों की मौत, 13 घायल

November 10, 2026

CG Crime: पिता ने टंगिया से वार कर बेटे को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

November 10, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ी लूट: सराफा कारोबारी से 2 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर लूटे, बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम

November 10, 2026

सरकारी कार्यालय में उड़ी नियमों की धज्जियां! शराब-मटन के साथ जश्न मनाते डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल

November 10, 2026

स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट से मची तबाही, 16 लोगों की मौत, 13 घायल

November 10, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.