20.1 C
Raipur
Thursday, February 5, 2026
- Advertisement -

भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, भारी बारिश की भी चेतावनी; यहां देखें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Must read

उत्तर भारत में अभी लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ स्थानों में अगले 2 दिनों के दौरान घना कोहरा और कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में एक और दो जनवरी को कोल्ड-डे और सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर जनवरी में देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

- Advertisement -

पिछले 24 घंटे में हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में बेहद घना कोहरा पड़ा। उधर, पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से पांच और छह जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी भागों में बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक जनवरी को हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में सीवियर कोल्ड डे की संभावना है। पंजाब और पश्चिम मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

एक जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोतर के राज्यों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दो जनवरी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरे पड़ने की संभावना है। तीन जनवरी को असम, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा पड़ सकता है। 4 जनवरी को नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में गरज-चमक का अलर्ट है।

More articles

Latest article