कपिल शर्मा के शो पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक बेहतरीन गेस्ट आते हैं। इस बार शो की खास मेहमान बनीं द एवरग्रीन ब्यूटी रेखा। उन्होंने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर अपने खास अंदाज में शिरकत की। इसका एक प्रोमो शो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।
इस दौरान उनके साथ शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने स्टेज शेयर किया। अर्चना ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि ये मोमेंट उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। अर्चना ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार रेखा की फिल्म सावन भादो देखी थी तो ये कभी नहीं सोचा था कि उन्हें स्टार से मिलने का मौका भी मिलेगा। हालांकि इस दौरान उन्होंने रेखा की लाइफ के एक मिस्ट्री मैन के बारे में भी खुलासा किया।







