Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
मुंबई। हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता और ‘Bharat Kumar’ के नाम से प्रसिद्ध मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 वर्ष की उम्र में उन्होंने कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बीते कुछ हफ्तों से वे डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। मनोज कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल से उनके आवास लाया गया। इसके बाद विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी और भावुक माहौल…
रायपुर। बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला से दुनिया को रू-ब-रू कराने के लिए 12 मार्च से आयोजित बस्तर पंडुम का आज समापन हो रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं. आयोजन के दौरान गृह मंत्री के साथ राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत सांसद और विधायक मौजूद हैं. अमित शाह आयोजन स्थल पर लगे बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों के स्टालों का भी निरीक्षण करेंगे. देखें सीधा प्रसारण – https://youtu.be/CFDjU3tAZPI
बस्तर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे है, वे बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे। साथ ही नक्सल मामलों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से भी वन टू वन मुलाकात करेंगे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजेश मूणत का ट्वीट – “बस्तर पंडुम महोत्सव” के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हार्दिक स्वागत करता हूँ। अमित शाह मार्गदर्शन में हम छत्तीसगढ़ की प्रगति की नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस…
राजधानी रायपुर में युवकों का गैंगवॉर तो आम बात है. लेकिन अब राजधानी रायपुर में युवतियों के एक गैंग ने अपनी ही सहेली के घर जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता का दावा है कि उसे पंच (मुक्का) भी मारा. इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. https://lalluram.com/wp-content/uploads/2025/04/WhatsApp-Video-2025-04-05-at-11.29.36_4e078e46.mp4 दरअसल राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भावना नगर में एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. घटना 3 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे की बताई…
कोरबा में होली के दिन एक कोयला व्यापारी की हत्या हुई थी। हाऊसिंग बोर्ड कालोनी खरमोरा निवासी अनिल यादव (50) की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च को अनिल यादव की मामूली बात को लेकर अर्पित अग्रवाल (26) और साहिल दास से विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों ने मिलकर अनिल को इतना मारा की उसकी मौत हो गई। अनिल सुबह होली खेलने के लिए घर से निकले थे। वह पहले रजगामार गए…
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को फिर कैंसिल कर दिया गया है। ये गाड़ियां 23 अप्रैल से 6 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा, 6 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है और 28 ट्रेनों के आखिरी स्टेशन को बदला गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि, राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच तीसरी रेल लाइन को गोंदिया रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनें कैंसिल…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के साथ बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा बस्तर फाइटर के कमांडरों से भी मुलाकात करेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राजधानी से दंतेवाड़ा के रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे माता दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे, एक बजे बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद अमित शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. बस्तर दौरे…
05 अप्रैल 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए सकारात्मक परिवर्तन लेकर आया है. आइए जानते हैं आज का राशिफल और किन राशियों को मिलेगी सफलता की सौगात. मेष आज का दिन कामकाज को लेकर व्यस्तता भरा रहेगा. मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. वृषभ परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें।l. मिथुन आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. निवेश करने से पहले सोच-विचार करें. कर्क भावनाओं में…
रायपुर: रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक-11 में स्थित माँ शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री मोतीलाल साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर जलाशय उपलब्ध होगा, जिससे जल संरक्षण और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक श्री साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी…
नई दिल्ली। Poco ने भारत में शुक्रवार को Poco C71 लॉन्च किया, जिसमें 6.88-इंच HD+ स्क्रीन दी गई है। ये सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले होने का दावा करता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट, 6GB तक RAM, 5,200mAh बैटरी, 32-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और IP52 रेटिंग दी गई है। ये हाल ही में लॉन्च हुए Redmi A5 से कई फीचर्स में समान है। Poco C71 की कीमत, उपलब्धता और सेल ऑफर्स Poco C71 की कीमत भारत में 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 6,499 रुपये और 6GB…
