Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर. साय सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में संपत्ति कर जमा करने की तारीख 31 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है. यानी जो लोग 31 मार्च तक संपत्ति कर नहीं पटा सके हैं वे 30 अप्रैल तक बिना किसी सर चार्ज के संपत्ति कर जमा कर सकते हैं. इसका आदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अवर सचिव आनंद कुमार पटेल ने सभी कलेक्टर, आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी को जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि 2024- 25 में लोकसभा चुनाव के दौरान परिसीमन और मतदाता सूची के कार्य में नगर निगम…
रायपुर के उरकुरा में मालगाड़ी के पटरी से की खबर है. हादसे के बाद रायपुर रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक हादसा हावड़ा-मुंबई मेन लाईन 823/25 (किलोमीटर क्रमांक) के पास होना बताया जा रहा है. रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने इस डिरेलमेंट की पुष्टि की है. हालांकि इस कारण से कौन-कौन से ट्रेनें प्रभावित होगी ये अधिकारी अभी स्पष्ट नहीं कर रहे है. रायपुर रेल मंडल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उरकुरा आरएसडी मेन लाइन पर मालगाड़ी के दो खाली वैगन बीएटीपी पटरी से उतरे. रायपुर रेल मंडल ने तत्परता…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के समाधान को लेकर सरकार पूरी गंभीरता से प्रयासरत है. उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, बशर्ते कि इसके लिए कोई शर्त न हो. उन्होंने कहा कि यदि नक्सली वास्तव में मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं और बातचीत के लिए इच्छुक हैं तो उन्हें अपने प्रतिनिधि और वार्ता की शर्तों को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट करना होगा. उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि वार्ता का स्वरूप आईएसआईएस जैसी किसी कट्टरपंथी विचारधारा की तर्ज पर नहीं हो सकता. यदि कोई चर्चा करना…
रायपुर. वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पेश होने पर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह देखा गया. समुदाय के लोगों ने घड़ी चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. लोगों ने पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को बधाई दी और कहा कि अल्पसंख्यकों के हित में यह एक बड़ा कदम है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए. साथ ही, उन्होंने विरोध करने वालों को कांग्रेसी मानसिकता का बताया और मोदी जी के समर्थन में नारे लगाए. बीजेपी प्रवक्ता तौकीर रजा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी इस बिल के समर्थन में हैं, जबकि कांग्रेस इसका…
बलौदाबाजार. कलेक्ट्रेट आगजनी हिंसा मामले में आज अदालत में सुनवाई हुई. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समेत 7 अन्य पर दशहरा मैदान में उपस्थित होकर आगजनी कांड में उपस्थित लोगों को भड़काने का आरोप लगा है. इस आरोप को कोर्ट में आरोपियों ने अस्वीकार कर दिया. अब अभियोजन साक्ष्य की अगली पेशी होगी. बता दें कि 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ मामले को लेकर सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार में हिंसा भड़की थी. इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तहसील कार्यालय सहित अन्य जगहों पर तोड़फोड़, आगजनी की घटनाएं हुई थी. इस पर पुलिस…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले कोर्ट ने लखमा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा था। बता दें कि बीते जनवरी महीने में ED ने लखमा को इस घोटाले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री पद पर रहते हुए हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जिससे कुल मिलाकर 72 करोड़ रुपये की अवैध आय हुई।…
CG News: रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्ष मंडल (माशिमं) 10वीं एवं 12वीं के मूल्यांकन में जुटा हुआ है और दूसरी ओर, परीक्षा में उत्तीर्ण कराने के लिए दलाल सक्रिय हो गए हैं. खुद को माशिमं का स्टाफ बताकर पालकों और बच्चों को फर्जी कॉल कर उत्तीर्ण कराने का झांसा दे रहे हैं. कुछ लोग तो पालकों के मोबाइल पर स्कैकर भेजकर पैसे डालने की बात कह रहे हैं. वहीं फर्जी कॉल करने की शिकायत के बाद माशिमं ने पालकों और बच्चों को सतर्क रहने तथा तत्काल फर्जी कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर के साथ पुलिस में शिकायत करने की अपील…
बिलासपुर के मल्हार में शोभायात्रा के दौरान डीजे की तेज आवाज से बड़ा हादसा हो गया। जबरदस्त शोर के कारण एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें चार बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए खुद संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस ने इसे जनहित याचिका मानकर बुधवार को सुनवाई तय की है। कोर्ट ने राज्य सरकार समेत सभी संबंधित पक्षों से जवाब मांगा है। पहले भी दिए जा चुके हैं सख्त आदेश गौरतलब है कि हाईकोर्ट पहले भी ध्वनि प्रदूषण…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश और ओला गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं. तापमान में गिरावट, लेकिन अप्रैल के अंत में बढ़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अप्रैल का पहला सप्ताह ठंडक भरा रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, सप्ताह के अंत तक मौसम साफ हो जाएगा…
रायपुर. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी बनाया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें भूपेश बघेल छठवें आरोपी के रूप में नामित हैं. कुल 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल भी शामिल हैं. पहले से ही चल रही थी जांच CBI की एफआईआर में रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, असीम दास, सतीश चंद्राकर, चंद्रभूषण वर्मा और भीम सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आरोपी…
