Author: The Janta News

नारायणपुर. अबूझमाड़ में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है. मआवादियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई. वहीं एक ग्रामीण घायल हुआ है. घायल ग्रामीण को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है. यह मामला कोहकामेटा थाना क्षेत्र का है. यह घटना जद्दा और मरकुम गांव के बीच की है. नक्सलियों ने पगडंडी रास्ते पर IED लगाई थी, जिसकी चपेट में कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कानागांव के ग्रामीण आ गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Read More

देशभर में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2025 Bhog Thali) की धूम देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी महत्व माना जाता है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। माता रानी की कृपा पाने के लिए लोग इस दौरान सिर्फ पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि व्रत-उपवास भी करते हैं। साथ ही नवरात्र की अष्टमी या नवमी (Ashtami Navami bhog Thali) के दिन कई लोग कन्या पूजन भी करते हैं। नवरात्र के दौरान कन्या भोज (Kanya Bhoj Special Bhog Thali) कराने का काफी महत्व होता है। दरअसल, कन्याओं को माता…

Read More

रायपुर. राज्य सूचना आयुक्त के रिक्त पद के लिए कुल 72 आवेदन आए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इन नामों को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. राज्य सूचना आयुक्त के पद के लिए पूर्व आईएएस संजय अलंग, अमृत खलखो, उमेश कुमार अग्रवाल जैसे कई अधिकारियों ने आवेदन किया है. वहीं अधिवक्ता, नेता, आईटीआई एक्टिविस्ट और पत्रकारों की ओर से भी कई चर्चित नामों ने आवेदन किया है. इससे पहले मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी सर्च कमेटी ने आवेदकों का इंटरव्यू किया था. इस इंटरव्यू में मुख्य…

Read More

नई दिल्ली .वक्फ संशोधन बिल के संसद से पास होने के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, असम में मुस्लिमों ने सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें महिला-बच्चे भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है। फ्लैग मार्च जारी है। लखनऊ में दरगाहों और मस्जिदों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। यूपी अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी को वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी मिली। उनके…

Read More

रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभाकक्ष में जमकर बवाल हुआ। बजट भाषण के दौरान भाजपा पार्षदों ने पानी से भरा कंटेनर महापौर पर ही उड़ेल दिया। ये पार्षद वार्ड में पानी नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच 149 करोड़ का बजट भी पेश किया गया। सभाकक्ष में ही पानी गिराने के बाद दोनों पक्षों के पार्षदों की तरफ से नारेबाजी हुई। इस घटना के बाद महापौर ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद मुद्दाविहीन हो गए हैं, उसी वजह से यह सब कर रहे हैं। दरअसल, बीरगांव निगम में गुरुवार…

Read More

 सुकमा। सुकमा पुलिस को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख के ईनामी चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष तीन पुरुष और एक महिला नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया. पुरुष नक्सलियों पर जहां 8-8 लाख रुपए तो वहीं एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का छत्तीसगढ़ शासन ने इनाम रखा हुआ था. आत्मसमर्पण करने पर इन नक्सलियों को शासन के नई पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की बजाए 50 हजार रुपए प्रदान किया गया है.

Read More

नई दिल्ली .वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में दो याचिका लगाई गई। बिहार के किशनगंज से कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यह याचिका लगाई है। बिल पर 2 और 3 अप्रैल को लोकसभा-राज्यसभा में 12-12 घंटे की चर्चा के बाद पास हुआ था। इसे अब राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। उनकी सहमति के बाद यह कानून बन जाएगा। राज्यसभा से गुरुवार को बिल पास होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि कांग्रेस हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। तमिलनाडु की DMK ने भी याचिका लगाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री…

Read More

 खैरागढ़. बच्चों का कर्तव्य केवल परंपराओं तक सीमित नहीं होता, बल्कि प्रेम और श्रद्धा से जुड़ा होता है. खैरागढ़ की बेटी दिव्या महोबे ने परंपरा के तहत बेटे की तरह सफेद धोदी की जगह सफेद साड़ी पहनकर अपनी मां की चिता को अग्नि दी और समाज को नई दिशा दिखाई. आमतौर पर यह जिम्मेदारी बेटों की मानी जाती है, लेकिन दिव्या ने यह दिखा दिया कि कर्तव्य और संस्कार में कोई भेदभाव नहीं होता. खैरागढ़ की प्रतिष्ठित समाज सेविका, पूर्व पार्षद और महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष शिला रानी महोबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया. वे न…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में जल्द चुनाव कराने की अपील की। साथ ही संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली बयानबाजी से बचने के लिए भी कहा है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मोदी-यूनुस से मुलाकात को लेकर जानकारी दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोदी ने यूनुस से कहा कि लोकतंत्र में चुनाव बहुत जरूरी हिस्सा है। पीएम ने उम्मीद जताई कि बांग्लादेश में जल्द ही लोकतांत्रिक और स्थायी सरकार देखेंगे। दोनों नेताओं के बीच बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हालत पर भी बातचीत हुई।…

Read More