Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर : रायपुर नगर निगम में आज (शुक्रवार) साल 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। इनमें 2 मल्टीलेवल-पार्किंग, 2 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, रायपुरा-महादेवघाट के बीच गौरव पथ की घोषणा हो सकती है। इस बार रायपुर का बजट पिछले साल के बजट से कम हो सकता है। पिछली बार का बजट 1900 करोड़ रुपए का था। बजट के पहले मेयर मीनल चौबे ने गुरुवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक ली। इस दौरान मीनल ने बताया कि, बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। घोषणाएं ऐसी ही होंगी जिसे…
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के बंगले पर कैश मिलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।याचिका में दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका एडवोकेट मैथ्यूज जे नेदुम्परा ने दायर की है। सुप्रीम कोर्ट कॉज लिस्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी। याचिका में 34 साल पुराने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को भी चुनौती दी गई है। 1991 में के वीरस्वामी केस में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि CJI की परमिशन…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय सुबह 11 बजे नवा रायपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेंगे. दोपहर 2:20 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होकर वहां मनोविकास केंद्र का दौरा करेंगे. दोपहर 3:20 बजे बलौदाबाजार के कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 7 बजे ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रह्म महायज्ञ में भाग लेंगे. अंत में वे शाम 7:40…
28 मार्च: ग्रहों की चाल हर दिन हमारे जीवन को प्रभावित करती है। जानिए आज का राशिफल और समझें कि आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है। मेष (Aries) आज का दिन सफलता और ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। वृषभ (Taurus) आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्त्र पहनें। मिथुन (Gemini) आज का दिन मिश्रित…
नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में भारतीय बाजार में Hero XPulse 210 को लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट में लेकर आया गया है, जो Base और Pro है। हम यहां पर आपको इन दोनों के बीच क्या अंतर है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही वेरिएंट का चुनाव कर सकें। आइए विस्तार में इनके बारे में जानते हैं। 1. ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) Base Variant: XPulse 210 के बेस वेरिएंट में सिंगल-चैनल ABS सिस्टम मिलता है, जिसमें तीन मोड्स है। यह ब्रेकिंग के लिए बुनियादी कंट्रोल देता है। Pro Variant: इसके प्रो वेरिएंट में ड्यूल-चैनल…
नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड को टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के क्षेत्र में अहम भूमिका देने के चलते भारत सरकार द्वारा ‘नेशनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अवार्ड्स’ से सम्मानित किया गया है। यही नहीं वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गेनाइजेशन यानी WIPO ने भी जियो को ग्लोबल लेवल पर जबरदस्त इनोवेशन के लिए ट्रॉफी दी है। नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जियो को ये सम्मान प्रदान किए। ग्लोबल इनोवेशन में जियो आगे बता दें कि पिछले तीन सालों में जियो ने 4 हजार से ज्यादा पेटेंट दायर किए हैं, जो 5G, 6G, आर्टिफिशियल…
लोकसभा में इमीग्रेशन बिल को मिली मंजूरी, अमित शाह ने कहा- ‘देश के लिए खतरा बनने वालों पर होगी सख्ती’
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। इसी बीच आज (27 मार्च) लोकसभा से इमीग्रेशन बिल पास हो गया। घुसपैठ और अवैध अप्रवास रोकने के मकसद से लाए गए इस बिल का नाम इमिग्रेशन एंड फॉरेन बिल 2025 (अप्रवासन और विदेशी विधेयक) है। इस विधेयक के महत्व का जिक्र करते हुए लोकसभा में गृह मंत्री ने कहा कि जो प्रवासी भारत के विकास के लिए आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। जो लोग देश में शिक्षा के लिए, व्यापार के लिए, रिसर्च के लिए आते हैं हम उनका स्वागत करते हैं। पीएम मोदी का…
रायगढ़। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है. 28 मार्च 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में 305 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें कई निजी कंपनियां भाग लेंगी. यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जहां इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों और रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है. इन पदों पर होगी भर्ती प्राप्त जानकारी के अनुसार मे.मुथुट…
जशपुर. जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोगों को चोटें आई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है. बताया जा रहा है कि चालक पिकअप वाहन को तेजी से चला रहा था. इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को रायपुर आएंगे और नक्सल मुद्दे पर विभागीय बैठक लेंगे. इसके बाद 5 अप्रैल को वे दंतेवाड़ा जाएंगे और संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में वे बस्तर की पारंपरिक संस्कृति से रूबरू होंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा नक्सल उन्मूलन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वे राज्य के उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक करेंगे और नक्सल उन्मूलन के लिए नयी रणनीति पर चर्चा करेंगे. बस्तर पंडुम का आयोजन बस्तर…
