Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सीक्वल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ (KKPK 2) आने वाला है। फिल्म का पहला लुक रिलीज हो चुका है, जिसमें कपिल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। लंबे वक्त बाद किसी फिल्म में लीड रोल करने जा रहे कपिल को लेकर ऑडियंस में उत्सुकता तो है, लेकिन बड़ा सवाल ये है- क्या फ्लॉप फिल्मी करियर की नैया को ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से पार लगाएंगे कपिल? कपिल ने 2017 में ‘फिरंगी’ बनाई, जो उनकी पहली…
श्रीनगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। सबसे पहले वे उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज (चिनाब ब्रिज) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे कटरा (माता वैष्णो देवी) पहुंचकर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का काम चल रहा है, इस वजह से ट्रेन सेवा अस्थायी रूप से कटरा से शुरू की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अगस्त से यह ट्रेन जम्मू से चलना शुरू करेगी। कटरा- श्रीनगर पर ट्रेन का ट्रायल 25…
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिला के सरहदी नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार इलाके में आज सुबह DRG के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 लाख की ईनामी DKSZC मेंबर रेणुका उर्फ बानु को मार गिराया. इनकाउंटर से लौटते समय जवानों का हौसला हाफजाई करने DIG कमलोचन कश्यप पहुंचे थे. नक्सली संगठन में एक बड़ी जिम्मेदारी का पद होता है, जो मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के नक्सल ग्रस्त इलाकों में सक्रिय है. मल्हार के केंवटपारा में हादसा: तेज आवाज में डीजे बजाने से छज्जा गिरा, 5 घायल यह स्पेशल जोनल कमेटी बड़े फैसले लेने वाली क्षमता रखती है,…
बलौदाबाजार। चैत्र प्रतिपदा के साथ ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो गई. इस अवसर पर शहर में भव्य झांकी निकाली गई, कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा अघोरी टोली के साथ जमकर नृत्य किया. गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा गिरफ्तार, कुख्यात बदमाश अवतार मरकाम की हत्या का खुलासा हिंदू नववर्ष पर नगर के सिविल लाइन स्थित माँ षष्ठी मंदिर से सर्व हिन्दू समाज ने पारंपरिक वेषभूषा मे रैली निकाली गई तथा नवदुर्गा की वेशभूषा में बच्चियों ने झांकी की प्रस्तुति दी. इस रैली का मुख्य आकर्षण हरियाणा से आए अघोरी टोली रही, जिन्होंने बाबा भूतनाथ को लेकर आकर्षक प्रस्तुति…
रायपुर. एसपी का क्लर्क निकला डकैत… ये पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे, हां, लेकिन ये सच है. बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थानाक्षेत्र में हुई 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड बनकर सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में उक्त क्लर्क और एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी समेत 14 से ज्यादा आरोपियों को हिसारत में ले लिया है. एनकाउंटर का हाई अलर्ट: महिला नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने कसा शिकंजा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में बड़ी डकैती की वारदात सामने…
बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज आवाज और भारी बेस में डीजे बजने की वजह से एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. वहीं मौके पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल लेजाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बीते दिन हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर शोभायात्रा…
दुर्ग। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में निगरानी बदमाश अवतार मरकाम की हत्या का मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर तपन सरकार के भांजे सोना उर्फ आकाश मजूमदार सहित चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना 28 मार्च की रात की है, जब दुर्ग बाईपास रोड स्थित इंदर ढाबा में पार्टी चल रही थी। उसी दौरान सोना और उसके साथियों ने अवतार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अवतार के गाल, कान और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर…
उज्जैन। विक्रमादित्य वैदिक एप के लॉन्च से पहले ही यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह एप विभिन्न पंचांगों में चल रहे मतभेद को खत्म कर पाएगा? इस पर विक्रमादित्य शोध पीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि मतभेद वास्तविक रूप से भारतीय कालगणना परंपरा के उज्जैन से बाहर जाने के कारण उत्पन्न हुए हैं। तिवारी ने बताया कि पिछले 200-300 सालों में भारतीय कालगणना को उज्जैन से हटाकर ग्रीनविच जैसे स्थानों पर ले जाया गया, जिससे अलग-अलग शहरों में रहने वाले ज्योतिषियों ने अपनी गणना विधि अपनाई। इसी कारण पंचांगों में मतभेद उत्पन्न हो गए। उन्होंने यह…
दंतेवाड़ा/बीजापुर : दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सावधान! बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने नक्सलियों से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है।…
रायपुर। बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है. लेकिन परीक्षा देने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता खत्म नहीं हुई है. अब वे परिणाम को लेकर कश्मकश में है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मनोदशा को भांप कर शातिर ठग कॉल कर परीक्षा में पास करने के नाम पर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में बताया कि उनकी जानकारी में आया है कि लोगों के पास फर्जी कॉल जा रहा है. परीक्षा परिणाम सुधारने या पास करने के नाम पर उनसे पैसे की माँग की जा…
