Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors ने अपनी नई कूप एसयूवी Tata Curvv को भारतीय बाजार में पेश किया है। इस कार का बेस वेरिएंट ‘Smart’ काफी चर्चा में है, क्योंकि यह शानदार फीचर्स के साथ 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है। अगर आप इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं और 3 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो जानें कि आपकी मासिक EMI कितनी होगी और इसकी ऑन-रोड कीमत क्या होगी। Tata Curvv Smart की कीमत और ऑन-रोड कॉस्ट Tata Curvv का बेस वेरिएंट Smart 9.99 लाख…
बलरामपुर : जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट का है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, यह घटना शंकरगढ़-कुसमी मुख्य मार्ग पर घटी. मृतकों की पहचान फूलसाय कोटपाली निवासी खेलसाय और भंडारी जगिमा पटना निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि…
सरगुजा : अंबिकापुर के कार्मेल स्कूल की 9वीं की छात्रा ने एग्जाम में सप्लीमेंट्री आने के बाद घर में फांसी लगा ली। 9वीं के फाइनल एग्जाम में छात्रा हिंदी विषय में फेल हो गई थी। छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा देने के लिए एक और मौका भी दिया था। इसी बीच शनिवार दोपहर वह घर में फांसी पर झूल गई। परिजन उसे लेकर मिशन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि, वह कुछ दिन पहले नेपाल भी गई थी।…
मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में CBI ने 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है। जिसमें जांच एजेंसी ने कहा है कि आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमय तरीके से मृत पाए गए थे। मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। अब CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती को…
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम…
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर हर साल अटकलें लगाई जाती हैं, लेकिन आईपीएल 2025 (IPL 2025) में भी धोनी के संन्यास पर सस्पेंस बना हुआ था। इसी बीच, CSK और MI के बीच होने वाले मुकाबले से पहले धोनी ने अपने संन्यास पर चुप्पी तोड़ी और जो कहा, उसने फैंस को खुश कर दिया। CSK Vs MI मैच से पहले धोनी का बड़ा बयान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) मैच से पहले जियो हॉटस्टार से बातचीत में कहा— “जब तक मैं चाहूं, तब…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की शाम धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर बवाल किया। प्रार्थना सभा में बाइबिल बांटी गई। पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। बवाल के बाद पुलिस ने 7 लोगों को अरेस्ट किया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 13 दिनों में धर्मांतरण के 3 केस सामने आए हैं। इसमें मस्तूरी, राजेन्द्र नगर और कोनी क्षेत्र में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप है। मस्तूरी से 4, राजेन्द्र नगर से 3 गिरफ्तारी हुई है, जबकि हिंदू संगठनों से…
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नारायण राइस मिल में सुबह 7:30 बजे भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 4 दमकल लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में करीब 3-4 घंटे लग सकते हैं। मामला चिखली क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक राइस मिल कैलाश रूंगटा की है। राइस मिल में सुबह मजदूरों ने धुआं निकलता देखा। जब तक वो समझ पाते आग बारदानों तक पहुंच गई। इससे तेज लपटें निकलने लगी। लाखों का नुकसान हो गया है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने…
बालोद : स्कूल में परीक्षा संपन्न कराकर स्कूटी से वापस घर लौट रहीं शिक्षिका की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई, वहीं साथ जा रही महिला प्यून गंभीर रूप से घायल हो गई. शनिवार को 10वीं का एक्जाम खत्म होने के बाद देर शाम मोहला विकासखण्ड के शेरपार हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर बरखा वासनिक महिला प्यून के साथ स्कूटी से दुर्ग स्थित घर के लिए निकली थी. इस बीच दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हितेकसा गांव के मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया. शिक्षिका की मौके पर मौत हो…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिले जले हुए नोटों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। रिपोर्ट में एक वीडियो और तीन तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें 500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को जस्टिस वर्मा के घर आग लगी थी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने 4-5 अधजली बोरियां बरामद कीं, जिनमें नोट भरे हुए थे। जस्टिस वर्मा ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि जिस स्टोर रूम में नोट मिलने की बात हो रही है, वहां उनका या उनके…
