Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से नाविक GD, DB पदों पर होने वाली भर्ती (CGEPT 02/2025) के लिए आवेदन तिथि को एक्सटेंड कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी तय तिथियों में किसी कारणवश फॉर्म भरने से चूक गए हैं और इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे अब 3 मार्च 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म ICG की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर भरा जा सकता है। शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा इस भर्ती में शामिल होने के लिए नाविक जनरल ड्यूटी- GD पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का 10+2 (इंटरमीडिएट) फिजिक्स/ मैथमेटिक्स विषयों…
छिंदवाड़ा।’ में बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की मौत के बाद चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 30 दिन के लिए मटन-चिकन और अंडों की खरीदी-बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही संक्रमित क्षेत्र की सभी मटन और चिकन की दुकानों को सील कर दिया गया है। दरअसल, जिले में पिछले दिनों करीब 18 बिल्लियों की मौत हो गई थी। जिसके बाद 15 जनवरी को 4 और 22 जनवरी को 3 बिल्लियों के सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी भेजे गए थे। 31 जनवरी को आई रिपोर्ट…
‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन के सिनेमा जगत से जाने का कोई सोच भी नहीं सकता है। पिछले पांच दशक से बड़े पर्दे पर राज कर रहे अमिताभ को लोग आज भी अभिनय करते हुए देखना पसंद करते हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी हो या फिर कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर मस्ती भरा अंदाज, अमिताभ के चाहने वाले उन्हें दोनों जगह पर देखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर ऐसे कयास लगाए जाए कि शहंशाह अभिनय और केबीसी छोड़ रहे हैं तो फैंस के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है। दरअसल, कुछ समय पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ…
भारतीय बाजार में Mahindra की ओर से एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। अगर आप भी कंपनी की SUV Mahindra Scorpio N के Carbon Edition को खरीदने का मन बना रहे हैं और पांच लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं। Mahindra Scorpio N Carbon Edition Price Mahindra की ओर से Scorpio N को हाल में ही Carbon Edition के साथ लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी के नए एडिशन की एक्स…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा मच गया। विपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराए जाने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। विपक्षी विधायकों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी गतिविधियों की निगरानी कराई जा रही है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि प्रश्नकाल के बाद उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर अड़ा रहा और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। https://youtu.be/v9Ud69lydIU
हमें अक्सर शरीर में कई ऐसी चीजें होती है, जिनका सही कारण कई लोगों को पता नहीं होता। झुनझुनी इन्हीं में से एक है, जिनका अनुभव अक्सर सभी को होता है। यह एक आम समस्या है, जो आमतौर पर ज्यादा देर बैठे रहने या पैर-हाथ के दबे रहने की वजह से झुनझुनी की समस्या होने लगती है। हालांकि, इसकी असल वजह काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किन वजहों से होती है शरीर में झुनझुनी की वजह- शरीर के कुछ अंगों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होने के पीछे कई सारी…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के चलते परिवार ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार डाला. युवक के शरीर में भूत-प्रेत होने की शंका को लेकर युवक के पिता और भाइयों समेत चार आरोपियों ने बांस की छड़ी से पीट-पीट कर युवक की जान ले ली. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के देवगांव का है. परिजन अंधविश्वास के चलते युवक पर अजीबो-गरीब टोट्के कर रहे हैं. बताया जा रहा है…
रायपुर। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ में “प्रकृति परीक्षण अभियान” चलाया जा रहा है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन और प्राकृतिक संसाधनों का सतत् उपयोग सुनिश्चित करना है. छत्तीसगढ़, जो अपनी समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के लिए जाना जाता है, ने इस अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं.छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किए गए प्रकृति परीक्षण अभियान को राज्य में बड़ी सफलता मिल रही है. यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जैव…
Earthquake: एक बार फिर धरती डोली है। आज सुबह-सुबह भारत समेत चार देशों में भूकंप के झटके आए। तीन घंटे के अंदर भारत, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके पूरे हिमालय क्षेत्र में महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप का असर पटना तक देखने को मिला। पटना के लोगों को देर रात 2.35 बजे तेज झटके महसूस किए जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। वहीं पाकिस्तान में सुबह 05.14 बजे…
28 फरवरी: आज का दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आपका आज का राशिफल। मेष (Aries) आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। वृषभ (Taurus) दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं, संबंध मजबूत होंगे। निवेश सोच-समझकर करें। मिथुन (Gemini) आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में…
