Author: The Janta News

बिलासपुर। शराब के नशे में ड्यूटी करने वाले लापरवाह सरकारी कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है. पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पौलुस बड़ा और शासकीय प्राथमिक शाला कड़ार के सहायक शिक्षक विजय कुमार केने शराब के नशे में पाए गए. इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर ने दोनों निलंबित कर दिया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान सेक्टर अधिकारी के रूप में नियुक्त सहायक अभियंता पौलुस बड़ा ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाए गए. इससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ. उनके…

Read More

पथरिया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बीती रात एक कपड़ा व्यापारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई. नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोक पर गाड़ी रोकी, मारपीट की और लूटकर मौके से फरार हो गए थे. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को दबोच लिया गया. हैरानी की बात यह है कि लूट के बाद आरोपी शराब पार्टी करने पहुंचे थे, जहां घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया. पथरिया थाना क्षेत्र के साकेत चौकी अंतर्गत रहने वाले कपड़ा व्यापारी पुष्प…

Read More

Zelensky Trump Clash  रूस के साथ युद्ध खत्म करने की बात के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आफत मोल ले ली है। अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की के साथ ट्रंप ने शुक्रवार को मुलाकात की और काफी देर तक दोनों नेता एक दूसरे के तारीफों के पुल बांधते रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों के बीच बातें तीखी बहस में बदल गई, जहां व्हाइट हाउस में दुनिया भर की मीडिया मौजूद थी। ट्रंप से जेलेंस्की की लड़ाई से हर कोई हैरान है। लड़ाई इतनी बढ़ गई थी कि ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को जाने तक…

Read More

 01 मार्च: नए महीने की शुरुआत के साथ ही ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति भी बदल रही है। मार्च के पहले दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है. मेष (Aries) आज का दिन नई ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। वृषभ (Taurus) धैर्य और संयम से काम लें, क्योंकि दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। मिथुन (Gemini) व्यापार में नए अवसर…

Read More

नई दिल्ली। भारत में जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ चर्चा का विषय नहीं रहा। यह जरूरी बिजनेस स्ट्रैटजी बन चुका है। भारतीय कंपनियों के अधिकतर एग्जीक्यूटिव्स AI को अपनाने पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इस तकनीक की पूरी क्षमता का लाभ उठाने के लिए योग्य प्रोफेशनल्स की भारी कमी है। “भारत में 54% HR प्रोफेशनल्स का कहना है कि उन्हें मिलने वाले जॉब एप्लिकेशन्स में से केवल आधे या उससे कम ही सभी जरूरी योग्यताओं पर खरे उतरते हैं। इसके अलावा वे “तकनीकी स्किल्स (61%) और सॉफ्ट स्किल्स (57%) की कमी” को…

Read More

एयरटेल अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान्स ऑफर करता है। इन प्लान्स में अलग-अलग वैलिडिटी और बेनिफिट्स ग्राहकों को दिए जाते हैं। अगर आप एयरटेल के ग्राहक हैं बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचने के लिए और थोड़ी लंबी वैलिडिटी वाले की तलाश में हैं। तो हम यहां आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 90 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। ये कंपनी का एकमात्र 90 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। इसमें डेटा-SMS और कॉलिंग जैसे कई बेनिफिट्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। एयरटेल का…

Read More

Vivo T4x 5G का इंडिया लॉन्च डेट आखिरकार सामने आ गया है। हाल ही में कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की प्राइस रेंज और खास फीचर्स को टीज किया था। दावा है कि इस फोन में इसके सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। इस बीच, स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स जैसे डिस्प्ले, चिपसेट, कैमरा और बिल्ड डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। ये बहुप्रतीक्षित हैंडसेट Vivo T3x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे देश में 6,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया था। Vivo T4x 5G इंडिया लॉन्च डेट Vivo T4x 5G इंडिया में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे IST पर…

Read More

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं। शास्त्र के अनुसार, तुलसी की मजंरी से जुड़े उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या दूर होती है। श्रीहरि होंगे प्रसन्न यदि आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की…

Read More

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारतीय टीम का सामना न्‍यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अपने पहले 2 मैच जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा चुकी है। ऐसे में आखिरी मैच अगर भारतीय टीम हार भी जाती है तो उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर न्‍यूजीलैंड भी पहले 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों को जीत हार से फर्क नहीं पड़ेगा। हैट्रिक पर होगी भारतीय टीम की नजर हालांकि, अपने आखिरी ग्रुप मैच को जीतकर भारतीय टीम जीत की हैट्रिक…

Read More

उत्तराखंड।’ के चमोली में शुक्रवार सुबह 7.15 बजे एवलांच की वजह से 57 मजदूर बर्फ में दब गए। मजदूर 8 कंटेनर और एक शेड में थे। घटना बद्रीनाथ से 3 किलोमीटर दूर चमोली के माणा गांव में हुई। यहां बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीम चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने के काम में लगी हुई है। मजदूर BRO की टीम के साथ थे। सेना के मुताबिक घटना की जानकारी मिलते ही क्विक रिस्पॉन्स टीम के 100 से ज्यादा जवान तत्काल रेस्क्यू में जुटे। इसमें डॉक्टर, एम्बुलेंस स्टाफ भी शामिल हैं। सुबह 11.50 बजे टीम ने 5 कंटेनरों का पता लगाया…

Read More