Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 119वें एपिसोड में स्पेस सेक्टर और नारी शक्ति का जिक्र किया। उन्होंने कहा- हर तरफ चैंपियंस ट्रॉफी और क्रिकेट का माहौल है। क्रिकेट में सेंचुरी का महत्व क्या होता है ये सब जानते हैं। भारत ने स्पेस में जो सेंचुरी लगाई है, उसका अलग महत्व है। इसरो की सफलता का दायरा बढ़ा है। नारी शक्ति पर बात करते हुए मोदी ने कहा- हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। इस बार महिला दिवस पर मैं एक नई पहल करने जा रहा हूं। 8 मार्च को मैं…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कल 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. इस बार के बजट सत्र को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कल से हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र शुरू होने वाला है. बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश जानता है कि हमारी सरकार आने के बाद कैसे काम हुआ है.
रायपुर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है. अगले दो दिनों में न्यूनतम तामपान में गिरावट होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण उत्तर से हवा आने की सम्भावना है, जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में करीब 2 डिग्री तक गिरावट होने की सम्भावना है। प्रदेश में…
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में SLBC (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) टनल हादसे में 8 मजदूर पिछले 24 घंटे से फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में फिलहाल दिक्कत आ रही है। टनल के अंदर पानी भरा है। SDRF के अधिकारी के मुताबिक, सुरंग के अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं है। घुटनों तक कीचड़ है। सुरंग के अंदर ऑक्सीजन भेजी जा रही है। पानी निकालने के लिए 100 हॉर्स पॉवर का पंप मंगवाया गया है। रेस्क्यू के लिए NDRF के 145 और SDRF के 120 जवान तैनात हैं। सेना की एक इंजीनियर रेजिमेंट, जो सिकंदराबाद में इन्फैंट्री डिवीजन का हिस्सा है, उसे…
हमारी रोजमर्रा की आदतें हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं। कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो हमारे IQ (इंटेलिजेंस क्वोशेंट) को नेगेटिव रूप से प्रभावित कर सकती हैं। यहां ऐसी ही 10 आदतों के बारे में बताया गया है, जो धीरे-धीरे आपके IQ को कम कर सकती हैं। नींद की कमी नींद हमारे दिमाग के लिए बेहद जरूरी है। नींद की कमी से दिमाग की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है, जिससे याददाश्त, फोकस और प्रॉब्लम सॉल्व करने की क्षमता कमजोर होती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद न लेना आपके IQ को धीरे-धीरे कम कर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. यह भव्य समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल…
23 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 43 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में मार्गी होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।…
नवरात्र का पर्व पूरे देश में बेहद खुशी और भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस नौ दिवसीय उत्सव के दौरान लोग मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। साथ ही कठिन उपवास का पालन करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्र 30 मार्च, 2025 से शुरू होगा और इसका समापन 07 अप्रैल, 2025 को होगा। ऐसे में जो लोग इस व्रत का पालन करने वाले हैं, उन्हें इससे जुड़े कुछ नियम जान लेना चाहिए, ताकि व्रत में किसी भी प्रकार की गलती न हो, आइए यहां जानते हैं। नवरात्र व्रत के नियम जो साधक…
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को महामुकाबला होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस 5वें मैच में भारतीय टीम का सामना अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। 23 फरवरी को होने वाली इस टक्कर से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई। हालांकि, यह न्यूज पाकिस्तान टीम को खुशी देने वाली है। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को डबल झटका लगा है। पंत को आ गया बुखार पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विकेटकीपर ऋषभ पंत वायरल बुखार से पीड़ित हैं। प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस बात की…
कल यानी 23 फरवरी को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस बीच Reliance Jio ने एक नया JioHotstar एंटरटेनमेंट प्लान जारी किया है। सर्विस प्रोवाइडर ने 195 रुपये वाला JioHotstar प्लान रोल आउट किया है जो यूजर्स को डेटा और वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। मोबाइल सब्सक्रिप्शन प्लान का उद्देश्य क्रिकेट फैंस के लिए व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, जिससे वे लाइव मैच स्ट्रीम कर सकें और पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकें। 195 रुपये वाला JioHotstar प्लान क्या ऑफर कर रहा है? 195 रुपये वाले JioHotstar…
