Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बक्सर: प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही, सड़कों पर भीषण जाम लगा हुआ है, लेकिन बिहार के सात लोगों ने अनोखा तरीका अपनाकर इस समस्या का हल निकाल लिया। बक्सर जिले के कम्हरिया गांव के सात नाविकों ने बिना किसी जाम, बिना टोल टैक्स दिए और बिना किसी झंझट के प्रयागराज तक का सफर मोटर चालित नाव से पूरा कर लिया। 84 घंटे में पूरा किया 550 KM का सफर इन नाविकों ने 11 फरवरी को अपनी यात्रा शुरू की और 13 फरवरी…
19 February 2025 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, उसके बाद ध्रुव योग लग जायेगा। आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 फरवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।…
दौसा।’ में हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दौसा शहर के बाइपास पर हुआ। कार में 6 लोग सवार थे। गाड़ी में फंसे 5 शवों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। तीन घायलों को जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। गाड़ी के कुछ हिस्से तोड़कर घायलों को निकाला गया। कार सवार 5 लोग टोंक के देवली के रहने वाले थे। मंगलवार को एक मृतक जोड़े…
Team India Jersey For Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और यूएई में कल यानी बुधवार 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सोमवार 17 फरवरी को BCCI ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी नई जर्सी और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट पर जारी कीं। बता दें कि खास तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार की गई इस जर्सी पर सबसे हैरान कर देने वाली चीज थी – जर्सी के दाहिने…
महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच लड़ा गया था, जिसे इतिहास के सबसे भीषण युद्ध में से एक माना जाता है। कौरवों को जन्म देने वाली गांधारी महाभारत का एक प्रमुख पात्र रही है। गांधारी का विवाह धृतराष्ट्र से हुआ था, जो जन्म से ही नेत्रहीन था, यह जानने के बाद गांधारी ने भी जीवनभर आंखों पर पट्टी बांधकर रखी थी। किससे मिला आशीर्वाद गांधारी को 100 पुत्रों की मां बनने का वरदान ऋषि व्यास ने दिया था, जो उसकी सेवा से अति प्रसन्न हुए थे। ऋषि के आशीर्वाद से गांधारी गर्भवती हुई, लेकिन 9 महीने की बजाय…
कोलकाता।’ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘ यह महाकुंभ ‘मृत्युकुंभ’ में बदल गया है। मैं महाकुंभ का और पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं।’ उन्होंने कहा कि महाकुंभ के लिए कोई प्लानिंग नहीं की गई है। भगदड़ में कई लोग मारे गए, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। कई लोग मिले ही नहीं। ममता ने कहा- महाकुंभ में अमीरों और वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपए तक के टेंट मौजूद हैं। गरीबों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है,…
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिलहाल एक ही मूवी अपना जलवा बिखेर रही है और वह कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल की बहुचर्चित मूवी छावा है। ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत हासिल करने वाली छावा ने रिलीज के 4 दिन में कमाई के मामले में धूम मचा दी है। इस मामले में छावा ने इस साल रिलीज होने वाली 5 मूवीज को कोसों दूर पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि छावा ने किन-किन फिल्मों के नेट कलेक्शन को चौपट कर डाला है। छावा ने इन 5 मूवीज को छोड़ा पीछे साल 2024 बॉक्स ऑफिस…
नई दिल्ली। टेक लवर्स के लिए खुशखबरी! Realme ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G को लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि Realme P3 Pro 5G सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जो Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आता है। साथ ही, यह फोन कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी से लैस है, जो इसे बेहद खास बनाता है। Realme P3 Pro 5G – दमदार बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग Realme P3 Pro 5G को Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन में…
नई दिल्ली। मेड इन इंडिया Hyundai कारों की सफलता की कहानी अब ग्लोबल स्टेज तक पहुंच चुकी है। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने भारत से कारों के निर्यात के 25 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1999 से शुरू हुई इस यात्रा में कंपनी अब तक 37 लाख से ज्यादा गाड़ियां दुनिया के अलग-अलग देशों में भेज चुकी है। यह भारत की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पावर और वैश्विक बाजार में इसकी प्रतिस्पर्धी क्षमता को दर्शाता है। किन देशों में सबसे ज्यादा गई भारतीय हुंडई कारें? हुंडई ने शुरुआत में 150 से ज्यादा देशों में गाड़ियां एक्सपोर्ट की थीं, लेकिन अब…
पटना हाईकोर्ट आठवीं से बारहवीं पास तक के युवाओं को जॉब का बेहतर मौका दे रहा है। दरअसल, न्यायालय की ओर से ग्रुप सी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं और अधिकतम योग्यता 12वीं पास तय की गई है। ऐसे में, जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं और संबधित योग्यता भी रखते हैं तो वे फौरन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। सूचना के मुताबिक, इस वैकेंसी के माध्यम से ग्रुप सी के…
