Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का श्रीगणेश होने में अब चंद दिन बचे हैं। 8 साल बाद वापसी कर रहे इस टूर्नामेंट की शुआत 19 फरवरी से होगी। इस आईसीसी इवेंट के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। हालांकि, भारतीय स्क्वॉड में शामिल स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट अभी भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। वनडे सीरीज नहीं खेले बुमराह इंजरी के चलते बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज भी नहीं खेले। बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी बीसीसीआई की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं…
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लगातार नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। भारतीय स्टार्टअप Simple Energy की ओर से भी 11 फरवरी को 1.5 जेनरेशन Electric Scooter को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितनी दमदार मोटर और बैटरी को दिया गया है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्च हुआ 1.5 जेनरेशन सिंपल वन की ओर से 1.5 जेनरेशन वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर…
नई दिल्ली। पीएम मोदी इस समय फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर हैं। मंगलवार को पीएम मोदी ने पेरिस में वैश्विक एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने इस समिट को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में एआई के कारण नौकरी जाने के डर के बारे में बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास ने दिखाया है कि प्रौद्योगिकी के कारण काम गायब नहीं होता है। पीएम मोदी ने कहा कि समय के साथ नौकरियों की प्रकृति बदलती है और नई प्रकार की नौकरियां सृजित होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
बेंगलुरु।’ में एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया 2025 की शुरुआत हो चुकी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को रक्षा मंत्रियों के BRIDGE कॉन्क्लेव में कहा कि कमजोर रहकर कोई देश कभी भी शांति नहीं ला सकता, केवल मजबूत होकर ही हम बेहतर दुनिया के लिए काम कर सकते हैं। राजनाथ ने कहा कि बॉर्डर सुरक्षा और देश की आंतरिक सुरक्षा के बीच का फर्क खत्म होता जा रहा है। अब हाईब्रिड वॉरफेयर की मदद से शांतिकाल में भी देश के अहम इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए हमें तैयार रहने की जरूरत है।…
प्रयागराज।’ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ महाकुंभ पहुंचे। थोड़ी देर में वीवीआईपी घाट पहुंचेंगे। महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालु भी भक्ति में लीन हैं। सेक्टर-17 स्थित शक्ति धाम शिविर में विदेशी श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ली। संगम में आज भी जबरदस्त भीड़ है। हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। शहर में जाम जैसे हालात हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत और DIG अजय पाल शर्मा सड़क पर उतर गए हैं। आज महाकुंभ का 30वां दिन है। शाम 4 बजे तक 1.09 करोड़…
रायपुर। राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है. शहर के बीचों बीच दिन दहाड़े एक घर में मिलिट्री ड्रेस में आरोपी घुसे और डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बनाकर 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है. पीड़ित…
तखतपुर। क्षेत्र में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है. तखतपुर के आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 3 में ईवीएम मशीन खराब होने पर मतदाताओं ने नाराजगी जताई. आदर्श मतदान केंद्र में वोटरों के लिए बैठने के लिए छांव और पीने के पानी की व्यवस्था भी नहीं है. इसके चलते वोटर परेशान होते रहे. कई वोटर बाद में आने की बात कहकर वापस लौट गए. लगभग आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा. पानी-छांव की व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने सीएमओ के ऊपर ढीकरा फोड़ दिया. इस मामले में बातचीत करने सीएमओ को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.…
भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी को ऑफर करने वाली निर्माता Mahindra की ओर से नई Electric SUV के तौर पर Mahindra BE6 को लाया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाले Pack One में किस तरह की खासियत को दिया जाता है। क्या इसे खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। Mahindra कर रही है BE6 को ऑफर महिंद्रा की ओर से नई जेनरेशन Electric SUV के तौर पर BE6 को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया…
OnePlus ने ‘Red Rush Days’ सेल का एलान किया है। सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्टवॉच तगड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। सेल में एक्सक्लूसिव डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और नॉ-कॉस्ट-EMI की सुविधा मिल रही है। यहां नॉर्ड सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को असल कीमत से कम में खरीदा जा सकता है। OnePlus 13 Series (वनप्लस 13 और वनप्लस 13R) ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ वनप्लस 13 पर 5,000 रुपये और वनप्लस 13R पर 3,000 रुपये की इंस्टेंट बैंक छूट का लाभ ले सकते हैं। बजाज फिनसर्व और प्रमुख क्रेडिट कार्ड पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध हैं। वनप्लस…
भारत में एसयूवी के साथ ही हैचबैक कारों को भी पसंद किया जाता है। Maruti की ओर से कम बजट वाली हैचबैक कार के तौर पर Celerio को ऑफर किया जाता है। अब इस गाड़ी में सफर करना और ज्यादा सुरक्षित हो गया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह की सुरक्षा को दिया है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। ज्यादा सुरक्षित हुई Maruti Celerio मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली कार Maruti Celerio अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गई है। कंपनी…
