Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारत में ऐसी कई नदियां मौजूद हैं, जिनके अस्तित्व की कथा पौराणिक काल से जुड़ी हुई है। आज हम आपको एक ऐसी ही नदी यानी नर्मदा नदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उत्पत्ति की कथा भगवान शिव से संबंधित मानी जाती है। कैसे हुआ नर्मदा नदी का उद्गम नदी के तट पर पाए जाने वाले शिवलिंग के आकार के पत्थरों को नर्मदेश्वर शिवलिंग या बाणलिंग कहा जाता है। कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव घोर तपस्या कर रहे थे, जिससे उनके शरीर से पसीना टपकने लगा। शिव जी के पसीने से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ।…
भारतीय बाजार में Electric SUVs की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए बेहतरीन फीचर्स, डिजाइन और रेंज के साथ कई कंपनियां अपने उत्पाद लॉन्च कर रही हैं। बाजार में पहले से EV सेगमेंट में Punch और Nexon ऑफर करने वाली निर्माता Tata Motors को JSW MG मोटर्स से कड़ी चुनौती मिल रही है। MG की Windsor EV की बीते चार महीनों के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। एमजी के मुकाबले में टाटा की दोनों ईवी की कितनी मांग रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। JSW MG Windsor EV…
EMI में मिलेगी राहत : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद देश के 6 बड़े बैंकों ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं। अब Canara Bank, PNB, Union Bank, Bank of Baroda, Bank of India और Indian Overseas Bank ने अपने RLLR (Repo Linked Lending Rate) में 0.25% तक की कटौती कर दी है। इसका सीधा फायदा नए और पुराने ग्राहकों को मिलेगा। कौन-कौन से बैंक हुए सस्ते? Canara Bank – 9.25% से घटकर 9.00% (लागू: 12 फरवरी 2025)Bank of Baroda – 9.15% से घटकर 8.90% (लागू: 10 फरवरी 2025)Bank of India –…
मुंबई: बॉलीवुड के दो दिग्गज सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं! जी हां, 31 साल बाद दोनों की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ (Andaz Apna Apna) सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है। यह खबर फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है, क्योंकि यह फिल्म 90 के दशक की सबसे चर्चित और कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जाती है। 4K रीमास्टर और नया सिनेमाई अनुभव 1994 में रिलीज़ हुई यह फिल्म अपने समय में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई…
भारत में Samsung और Xiaomi जैसी मोबाइल कंपनियों को टक्कर दे रही Vivo जल्द ही अपने लोकप्रिय मॉडल V40 का सक्सेसर Vivo V50 भारत में लॉंन्च करने जा रहा है. यह मिड-रेंज प्रीमियम फोन OnePlus 12R और iQOO Neo 9 Pro जैसे मोबाइल फोन का मुकाबला करेगा. फोन की कीमत 40,000 रुपए से नीचे रहने की उम्मीद है. लॉन्च डेट और प्री-बुकिंग Vivo V50 का भारत में लॉन्च 17 फरवरी को तय है. टिपस्टर के अनुसार, ग्राहक 16 फरवरी से ही फोन की प्री-बुकिंग कर सकेंगे. प्री-बुकिंग पर एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एक साल की स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन…
मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक Pandit Prabhakar Karekar का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि की, जिसके बाद संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गोवा में जन्मे पंडित प्रभाकर कारेकर भारतीय शास्त्रीय संगीत के एक प्रतिष्ठित गायक और शिक्षक थे। उन्हें “बोलवा विट्ठल पाहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे प्रसिद्ध भजनों के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। उनकी आवाज़ ने न केवल श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया,…
जापानी दो पहिया निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में Honda Shine को लाया जाता है। कंपनी की ओर से फरवरी 2025 में इसके नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। 2025 Honda Shine 125 में किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किन नए फीचर्स को इसमें जोड़ा गया है। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्च हुई 2025 Honda Shine 125 होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में 125 सीसी सेगमेंट में 2025 Honda…
महाकुंभ 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह और बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने प्रयागराज के लिए अपनी यात्रा शुरू की है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवारजन भी उनके साथ हैं। कुंभ मेला, जिसे विश्वभर में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है, में छत्तीसगढ़ के नेता त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान, वे प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे और आगामी समय में छत्तीसगढ़ के लिए खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। यात्रा…
नई दिल्ली: दिल्ली के झंडेवालान में आरएसएस का नया कार्यालय बन कर तैयार है. बुधवार को संघ के पदाधिकारियों ने मीडिया को नए कार्यालय का दौरा करवाया. यह अत्याधुनिक कार्यालय है जिसमें 12 मंज़िला तीन टॉवर हैं. इनमें सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के रहने, बैठक करने और भोजन की व्यवस्था है.क़रीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लागत से इसे तैयार किया गया है. 19 फ़रवरी को संघ प्रमुख मोहन भागवत यहां दिल्ली के संघ कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे. सितंबर के बाद ऑफिस शिफ़्ट होना शुरू हो जाएगा. इंटीरियर काम अब भी चल रहा है.1939 में केशव कुंज में कार्यालय बना था.1962 में…
रायपुर।’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9.30 बजे प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी मौजूद हैं। सभी महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में डुबकी लगाएंगे। मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और उनके परिवारजन भी इस यात्रा में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी सीएम के साथ महाकुंभ के लिए रवाना हुए हैं। इनमें राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव भी शामिल हैं।
