Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपको कार की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा कई प्रकार के अप्रत्यक्ष करों का भुगतान भी करना पड़ता है। ये टैक्स अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दरों पर लागू होते हैं। नई कार की कुल लागत में रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क, मोटर व्हीकल टैक्स और GST जैसे शुल्क भी जुड़ जाते हैं, जिससे कार की अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि सरकार को कार की खरीद पर कितना टैक्स जाता है। नई कार पर लगने वाले प्रमुख टैक्स एक्स-शोरूम कीमत – यह वह कीमत होती…
भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका को मात देकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम के गेंदबाजों ने फाइनल मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीकी टीम 82 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले साउथ अफ्रीका ने बैटिंग चुनी थी, लेकिन ये फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मैच में निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने 82 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम ने 11.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। निकी…
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए तुरंत आवेदन कर सकते हैं। SBI द्वारा निकाली गई इस भर्ती में विभिन्न विशेषज्ञ पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।…
Heart Health Tips: आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में, हमारे पास जिम जाने या बाहर एक्सरसाइज करने का समय नहीं होता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपने दिल को स्वस्थ नहीं रख सकते हैं। ऐसे कई इंडोर एक्सरसाइज हैं (Cardio At Home), जिन्हें हम घर पर ही कर सकते हैं और अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।यहां 8 इंडोर एक्सरसाइज (Indoor exercises For Healthy Heart) के बारे में बताया गया है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में। दिल को हेल्दी रखने के लिए 8 इंडोर एक्सरसाइज जॉगिंग- जॉगिंग…
Health Tips : सौंफ एक प्राकृतिक औषधि के रूप में कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। इसके नियमित सेवन से आप कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सौंफ चबाने से कुछ खास बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में, जिनसे सौंफ आपको बचा सकती है: बदहजमी और पाचन समस्याएं सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। यह गैस, एसिडिटी और पेट दर्द को कम करने में भी सहायक हो सकती है। खाना खाने के बाद…
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में यशराज फिल्म्स की सुपरहिट फिल्म ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) से उन्होंने धमाकेदार डेब्यू किया था, लेकिन इसके बावजूद उनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। शमिता ने ‘मेरे यार की शादी है’, ‘जहर’, ‘फरेब’, ‘कैश’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के बावजूद दर्शकों ने उन्हें बतौर अभिनेत्री ज्यादा पसंद नहीं किया। आइटम सॉन्ग्स से मिली पहचान फिल्में भले ही फ्लॉप रहीं, लेकिन शमिता ने अपने आइटम सॉन्ग्स से खूब सुर्खियां…
प्रयागराज। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर Mahakumbh में अमृत स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। प्रशासन ने स्नान को लेकर विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा के मद्देनजर मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्नान घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, वहीं डीप वाटर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध, पुलिस तैनात मेले में श्रद्धालुओं के सुचारु आवागमन के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क…
बिलासपुर। पंचायत चुनावी कार्य के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर बिल्हा ब्लॉक के खैरखुंडी गांव के पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरपी चौहान ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया। 30 जनवरी की घटना, निरीक्षण के दौरान पकड़ा गया नशे में जानकारी के अनुसार, यह घटना 30 जनवरी की है, जब जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंचायत भवन लखराम का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पंचायत सचिव मनहरण लाल सांडे को शराब के…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा कांग्रेस से हर मामले में आगे चल रही है चाहे वो प्रत्याशी के ऐलान, रणनीति या फिर घोषणा पत्र की बात हो. बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है और 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे जनता के सामने जारी करेगी. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत कई मंत्री और अन्य विधायक भी शामिल होंगे. घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री और विधायक अमर…
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद प्रभावित हुई देश की वित्तीय स्थिति को फिर से मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। फाइनेंशियल रिस्पांसिबिलिटी एंड बजट मैनेजमेंट (एफआरबीएम) एक्ट के तहत सरकार राजकोषीय घाटे में कमी लाने और कुल कर्ज अनुपात को घटाने की दिशा में काम कर रही है। 2030-31 तक कर्ज अनुपात 51% तक लाने का लक्ष्य वित्त मंत्रालय के अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2030-31 तक कर्ज के अनुपात को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 51 प्रतिशत तक सीमित करने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान वित्त वर्ष में यह अनुपात 57.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।…
