Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
रायपुर। सेंट्रल जीएसटी के राजधानी स्थित कार्यालय में सीबीआई ने शुक्रवार को दबिश दी. इस दौरान सेंट्रल GST के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें CGST के अधीक्षक भरत सिंह और विनय राय का नाम शामिल है. बता दें कि CBI की टीम ने दोनों अधिकारियों को देर रात तेलीबांधा इलाके में स्थित करेंसी टावर के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया गया. जीएसटी अधिकारी विनय राय को कारोबारी लाल चंद अठवानी से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. वहीं शनिवार को दोनों अधिकारियों को CBI ने विशेष कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए 5 दिन…
नई दिल्ली, 2 फरवरी: ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है. आइए जानते हैं आज 2 फरवरी 2025 को आपका दिन कैसा रहेगा और किन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है. मेष (Aries) आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें. परिवार में किसी खास व्यक्ति से बहस हो सकती है. वृषभ (Taurus) आज का दिन शांत और स्थिर रहेगा. आर्थिक लाभ की संभावना है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. मिथुन (Gemini) दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है. कामकाज में रुकावटें आ सकती…
टेक दिग्गज Apple ने अपने उन्नत एआई फीचर सेट ‘Apple Intelligence’ को भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। अप्रैल से यह सुविधा भारतीय iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे बिना भाषा सेटिंग बदले एआई-संबंधित फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे। क्या है Apple Intelligence? Apple Intelligence कंपनी का पहला एआई-संचालित फीचर सेट है, जिसे पहली बार WWDC 2024 में पेश किया गया था। इसे विशेष रूप से iPhone, iPad और Mac के लिए डिजाइन किया गया है। इस एआई सिस्टम को आईफोन 16 और आईफोन 15 प्रो मॉडल पर प्राथमिकता दी जाएगी। टिम कुक का बयान…
नई दिल्ली – डिजिटल युग में पहचान की चोरी (Identity Theft) एक गंभीर समस्या बन गई है। हर दिन हजारों लोग साइबर अपराधियों के निशाने पर आ रहे हैं, जो उनकी व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी से लेकर आपराधिक गतिविधियों तक को अंजाम देते हैं। हाल ही में वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ अनुपम गुप्ता के साथ एक बड़ा धोखा हुआ, जब उनके नाम पर लिए गए लोन की वसूली के लिए एजेंट उनके पीछे पड़ गए। इसी तरह मुंबई की एक गृहिणी को 1.3 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने के झूठे आरोप में कानूनी विवाद का सामना करना…
नई दिल्ली, 02 फरवरी 2025 – माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और रविवार का दिन आज है। इस दिन सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज ही बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है, जिसे सरस्वती पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह पर्व ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। बसंत पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त बसंत पंचमी के दिन शुभ कार्यों के लिए विशेष मुहूर्त होता है। इस वर्ष बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त सुबह 07:09 से…
जयपुर, 01 फरवरी 2025 – प्रसिद्ध लेखिका, समाजसेवी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने हाल ही में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपनी सादगी और संस्कार से सभी का दिल जीत लिया है। इस फेस्टिवल में सुधा मूर्ति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के साथ मंच पर दिखाई दे रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में सुधा मूर्ति और जावेद अख्तर मंच पर एक साथ बैठे हैं। इस दौरान, सुधा मूर्ति ने जावेद अख्तर को नमस्ते करने के लिए अपना हाथ जोड़ा और फिर पूरे सम्मान के साथ उनके पैरों…
मुंबई, 01 फरवरी 2025 – बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में फराह खान ने बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक – ‘छैया छैया’ – को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। गाने के बारे में बात करते हुए फराह खान ने बताया कि शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘दिल से’ के इस सुपरहिट गाने में शुरूआत में एक और अभिनेत्री के नाम पर विचार…
नई दिल्ली.निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना ₹12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह फायदा ऐसे मिलेगा… ₹0 से ₹4 लाख – शून्य ₹4 से ₹8 लाख – 5% ₹8 से ₹12 लाख – 10% दूसरे और तीसरे स्लैब के टैक्स सरकार 87A के तहत माफ कर देगी। इसके अलावा ₹75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल ₹12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। ध्यान रहे कि यह राहत केवल नौकरीपेशा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल ही में दो जिलों से शराबी शिक्षकों के स्कूल पहुंचने की शर्मनाक घटनाएं सामने आई हैं। जहां एक ओर शिक्षक का कर्तव्य बच्चों को शिक्षा देना और उन्हें बेहतर इंसान बनाना है, वहीं कुछ शिक्षक नशे की हालत में स्कूल आकर बच्चों के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। इन घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जगदलपुर के डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक नशे में स्कूल पहुंचे जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी दमदार एक्टिंग, स्टाइल और अनोखे अंदाज के लिए फेमस जैकी श्रॉफ चार दशक से भी अधिक समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जिसमें उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी है. उनकी ये फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. 1. हीरो (1983) सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जैकी श्रॉफ को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि थीं और इसका म्यूजिक बेहद लोकप्रिय हुआ.…
