Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे बजट पेश करेंगी। इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर राहत की खबर सामने आई है। LPG गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 7 रुपये कम हो गए हैं। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर ऐसा कोई अपडेट सामने नहीं आया है, उसकी कीमत में अभी कोई…
गर्दन का दर्द एक आम समस्या है, लेकिन यह कभी-कभी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यदि आपको गर्दन का दर्द हो रहा है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार आप गर्दन के दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं ये आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए जब भी आपको गर्दन दर्द होने लगे तो पहली फुर्सत में आपको डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले लेना चाहिए। 1. तेज दर्द : यदि आपको गर्दन में तेज दर्द हो रहा है जो आपको सोने या काम करने में परेशानी कर रहा है…
नई दिल्ली।’ विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्वारका में रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार देश ने फिर देखा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उनकी मातृभाषा हिंदी नहीं है, लेकिन उन्होंने बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। राष्ट्रपति ओडिशा आदिवासी परिवार से निकलकर यहां तक पहुंची हैं। ये देश के 10 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। जो जमीन से उठकर ऊपर आते हैं, उनको कांग्रेस का शाही परिवार पसंद नहीं करता। गरीब, दलित, आदिवासी और ओबीसी समाज से जो भी…
एक्टर सैफ अली खान पर हुए अटैक मामले में बड़ा खुलासा किया गया है. इस केस में गिरफ्तार हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम का चेहरा वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज से मैच हो गया है. फेस रिकग्निशन टेस्ट (FRT) के बाद मुंबई पुलिस ने इस बात की पुष्टि किया है. सीसीटीवी फुटेज हुई थी वायरल बता दें कि 16 जनवरी को आरोपी शरीफुल ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 घातक वार किए थे. इसके बाद उनको इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच के दौरान घर की सीढ़ियों से वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में एक…
Virat Kohli out in Ranju Trophy Match: ऐसा कम ही देखने के लिए मिलता है, जब क्रिकेट जगत की नजर किसी रणजी मुकाबले पर हो। विराट कोहली भले ही इस वक्त अपने फार्म में ना हों, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खेलते हुए देखने के लिए दिल्ली का स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया। लेकिन उस वक्त जबरदस्त निराशा हाथ लगी, जब कोहली केवल एक चौका लगाकर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके बल्ले से रन नहीं निकले और पूरे स्टेडियम में एक तरह से सन्नाटा सा छा गया। करीब 12 साल बाद रणजी मैच खेलने के लिए उतरे कोहली …
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्यक्ति को शनिदेव की आराधना से जीवन में बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। इसी के साथ शनि दोष से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी मुक्ति पाने के लिए यह एक उत्तम दिन है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, ताकि आपके ऊपर न्याय के देवता की कृपा दृष्टि बनी रहे। खुश होते हैं शनिदेव शनिवार के दिन काले तिल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है।…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है. बिलासपुर संभाग में तीन साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में HMPV का यह पहला मामला है. कोरबा जिले का बच्चा HMPV से संक्रमित मिला है. वह 27 जनवरी से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज जारी है. बच्चा स्वस्थ है. उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वहीं बिलासपुर और कोरबा जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बच्चे को सर्दी, खांसी और बुखार की थी शिकायत…
किचन भी घर का ही एक जरूरी हिस्सा है, जिसमें वास्तु नियमों की अनदेखी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए, वरना इससे आपको भारी वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप अपनी रसोई में किन बातों का ध्यान रख सकते हैं। भूलकर भी न करें ये गलतियां रसोई में साफ-सफाई का खासतौर से ख्याल रखें, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि लक्ष्मी जी केवल वहीं निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। हिंदू धर्म में रसोई एक पवित्र…
पीएम नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत में मीडिया को संबोधित किया। इसमें उन्होंने संकेत दिया कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिल सकती है। पीएम मोदी ने इसके लिए धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का आह्वान भी किया। मैं प्रार्थना करता हूं कि देवी लक्ष्मी गरीब और मध्यम वर्ग पर आशीर्वाद बरसाएं। यह मेरे तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तो भारत विकसित भारत के अपने लक्ष्य को पूरा…
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम का पहला और दुसरा पार्ट फैंस को काफी पंसद आया था. फैंस आश्रम 3 के लिए काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब जल्द ही ओटीटी पर आश्रम 3 का दूसरा पार्ट आने वाला है. हाल ही में एमएक्स प्लेयर की इस फेमस सीरीज के मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है. इस सीरीज में बॉबी देओल एक बार फिर ढोंगी बाबा निराला के किरदार में नजर आने वाले हैं. आश्रम 3 के दूसरा पार्ट में एक बार फिर कुछ जाने-पहचाने चेहरे नजर आ रहे हैं. सामने आए टीजर…
