Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
आज का दिन ग्रहों की चाल के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है. जानिए, किन राशियों को सफलता मिलेगी और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है. मेष (Aries) – आज का दिन आपके लिए उन्नति का होगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार के साथ समय बिताएं. वृषभ (Taurus) – आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. सेहत का ध्यान रखें. यात्रा से बचें. मिथुन (Gemini) – आज का दिन मिलाजुला रहेगा. कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें.जीवनसाथी…
हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि महाशिवरात्रि तिथि पर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी हो जाती है। आइए, महाशिवरात्रि की सही डेट एवं शुभ…
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बन गए हैं। सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने इस बात की घोषणा की। कोलकाता में हुए एक इवेंट के दौरान संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी भी सौंपी। लखनऊ सुपर जाइंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत ने केवल भारत के कप्तान रोहित शर्मा से बल्कि अन्य सीनियर खिलाड़ियों से भी कप्तानी सीखा है। 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने के बाद, पंत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ भी खेला है। लखनऊ फ्रेंचाइजी का…
कुछ कहानियां भले ही बड़े पर्दे पर न आती हों या बॉक्स ऑफिस पर कमाई न करती हों, लेकिन उनकी सराहना दुनियाभर में होती है। चुनिंदा फिल्में ही हैं, जिनकी इंटरनेशनल लेवल पर प्रशंसा की गई है। परेश रावल की फिल्म द स्टोरीटेलर उन्हीं में से एक है। अनंत नारायण महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म द स्टोरीटेलर ने रिलीज से पहले ही दुनियाभर में धमाल मचाया है। बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 से लेकर पाल्म स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और द लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल तक में लोहा मनवाया है। अब मूवी सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक…
ऑटो एक्सपो 2025 में भारतीय और वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने अपने बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) प्रदर्शित किए. इसमें मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-वीटारा से लेकर वियतनामी ऑटोमेकर विनफास्ट की पूरी ईवी लाइनअप तक, कई खास पेशकशें शामिल थीं. आइए जानते हैं इन वाहनों के बारे में. दावा की गई रेंज: 500 किमी से अधिक मारुति ने ई-वीटारा को 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया. इसमें ऑटो एसी, फिक्स्ड ग्लास रूफ, 360-डिग्री कैमरा, और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं दी गई हैं. यह मार्च 2025 तक लॉन्च हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹17 लाख (एक्स-शोरूम)…
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसमें बीएसई सेंसेक्स 759.58 अंक या 0.98 प्रतिशत गिरा, जबकि निफ्टी 228.3 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरा. इस दौरान देश की 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1.71 लाख करोड़ रुपए की कमी आई. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान आईटी कंपनी इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ है. इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 62 हजार 948.4 करोड़ रुपए घटकर 7 लाख 53 हजार 678.38 करोड़ रुपए रह गया. शुक्रवार को कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद मुनाफावसूली के चलते शेयर्स में करीब 6 प्रतिशत की…
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार खुलते ही कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर ने बड़ी छलांग लगाई. सोमवार को 1 हजार 879.60 रुपए पर खुलने के आधे घंटे के भीतर ही शेयर ने 8.72 फीसदी की जबरदस्त उड़ान दर्ज की, जिसके बाद शेयर 1 हजार 911.90 रुपए पर पहुंच गया. शुक्रवार 17 जनवरी को शेयर 1 हजार 758.65 रुपए पर क्लोज हुआ था. अक्टूबर-दिसंबर 2024 के तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल इस शेयर पर अपनी रेटिंग अपग्रेड कर रही है. उनका कहना है कि आने वाले समय में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 19 फीसदी की…
तीन दशक से हिंदी सिनेमा पर राज कर रहे अक्षय कुमार अब साउथ सिनेमा की ओर रुख करने जा रहे हैं। वह कन्नप्पा मूवी से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म से अभिनेता का पूरा लुक पहली बार रिवील किया गया है। अक्षय कुमार की आगामी फिल्म कन्नप्पा का एलान पिछले साल किया गया था। फिल्म में अभिनेता की एंट्री से लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला था। उनका एक लुक भी सामने आया था, जिसके जरिए अभिनेता ने हिंट दिया था कि वह महादेव की भूमिका निभाएंगे। अब इस पर मुहर भी लग गई है।…
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहने पर हैरानी जताई है। 37 साल के तेज गेंदबाज आईपीएल 2010 से लीग का नियमित हिस्सा रहे हैं। पिछले साल नवंबर में हुई आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में विदर्भ के तेज गेंदबाज को कोई खरीदार नहीं मिला। याद दिला दें कि आईपीएल 2024 में उमेश यादव ने गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था। तब उन्होंने सात मैचों में 26.25 की औसत से आठ विकेट चटकाए थे। हालांकि, उमेश यादव खर्चीले साबित हुए थे और उन्होंने करीब 10 की इकोनॉमी से रन लुटाए थे। उमेश यादव के…
रायपुर 20 नवंबर 2025. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है। आंतों में चिपकी गंदगी को खींचकर बाहर फेंक देगी ये चटनी, आप भी…
