Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
आंखों में दर्द या जलन महसूस होना आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे ज्यादा समय तक स्क्रीन देखना, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के संपर्क में आना या फिर आंखों से जुड़ी कोई समस्या। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि अगर आपको लगातार आंखों में जलन या दर्द महसूस हो रहा है, तो इसके पीछे कौन-सी 5 वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। आइए जानें। कंप्यूटर, मोबाइल और टैबलेट का ज्यादा इस्तेमाल करने से हमारी आंखें काफी ड्राई हो जाती हैं। इससे आंखों में जलन, दर्द और धुंधला दिखाई…
गेंदे के फूलों बहुत ही सुंदर लगते हैं और ठंड के मौसम में इनकी पैदावार भी बहुत अच्छी होती है. आप इसका इस्तेमाल घर को सजाने और पूजा के लिए जरूर करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि ये हमारी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है. आप चाहें तो गेंदे के फूल से घर पर ही नेचुरल साबुन बना सकते हैं. ये साबुन न केवल प्राकृतिक होता है, बल्कि यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन, दाने, और अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद…
एक बहुत ही प्रचलित कहावत है-तंदुरुस्ती हजार नियामत है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं और खुद को फिट रखना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। सिर्फ सात मिनट की कसरत न सिर्फ आपको चुस्त-दुरुस्त रख सकती है, बल्कि निष्क्रिय जीवनशैली से सक्रिय जीवनशैली में बदलाव लाने में भी मदद कर सकती है। आपाधापी भरे इस जीवन में समयाभाव के कारण जहां लोग अपने स्वास्थ्य पर अपेक्षाकृत उचित ध्यान नहीं दे पाते, वहीं सात मिनट की इस कसरत के लिए न तो जिम जाने को मोटी रकम खर्च करने की कोई आवश्यकता है और न ही कोई…
मुंबई.बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है। सैफ को रात 3.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) डॉ. नीरज उत्तमानी का कहना है कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया। उनमें से दो घाव गहरे हैं। एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है। डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे, सैफ का इलाज कर रहे हैं।
16 January 2025 Ka Rashifal: आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 1 बजकर 6 आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को रिकॉर्ड्स बुक को हिलाकर रख दिया। स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने तीसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाए। बड़ी बात यह है कि भारत ने तीन दिन के भीतर ही अपने सबसे बड़े वनडे स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 370 रन बनाए थे। अच्छी बात यह है कि भारत महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में…
वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयरों ने बुधवार को भारी कारोबार के बीच BSE पर 11 फीसदी की तेजी के साथ 9.18 रुपये के तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले दो दिन में वोडाफोन आइडिया के शेयर में 19 फीसदी तक की उछाल आई है। यह 17 अक्टूबर, 2024 के बाद से अपने हाई लेवल पर था। हालांकि, फिर मुनाफावसूली के चलते कुछ करेक्शन हुआ। दोपहर करीब दो बजे तक वोडाफोन आइडिया के शेयर 6.30 फीसदी उछाल के साथ 8.77 पर ट्रेड कर रहे थे। वोडाफोन आइडिया ग्रुप और वोडाफोन ग्रुप की साझेदारी है। यह देश की तीसरी…
देश के बैंकों में नकदी की किल्लत एक बार फिर बढ़ गई है. दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में देश के बैंकिंग सिस्टम में नकदी की किल्लत 1.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई. इससे निपटने के लिए बैंक जमा बढ़ा रहे हैं. नतीजतन, जमा पर ब्याज दरें 7.50 फीसदी तक पहुंच गई हैं. कुछ बैंकों ने अधिक ब्याज वाली नई योजनाओं की अंतिम तिथि बढ़ा दी है तो कुछ ने नई एफडी योजनाएं शुरू की हैं. आईडीबीआई जैसे बैंक वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.65 फीसदी तक अधिक ब्याज दे रहे हैं. इससे अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज…
शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. आज सेंसेक्स 400 अंकों की बढ़त के बाद 76 हजार 900 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 74 अंकों की बढ़त के साथ 23 हजार 250 के स्तर पर खुला. इस बीच, वेलस्पन कॉरपोरेशन के शेयर्स में जोरदार तेजी देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में इस कंपनी के शेयर्स पांच परसेंट से ज्यादा चढ़े. बीएसई पर स्टॉक 749.50 रुपए पर खुला, जो पिछले बंद भाव 729.70 रुपए से 2.7 परसेंट ज्यादा था. इसके बाद इसमें 6 फीसदी की तेजी आई. यह 775.15 रुपए के उच्च स्तर…
नई दिल्ली। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज ज्ञान और भक्ति की इस महान धरती पर इस्कॉन के प्रयासों से श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे अलौकिक अनुष्ठान में अपनी भूमिका निभाने का पुण्य प्राप्त हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अभी देख रहा था कि श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर परिषद की जो रूपरेखा है, इस मंदिर के पीछे जो विचार है, इसका जो…
