Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
गुप्त नवरात्र का हिंदुओं के बीच बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दौरान भक्त नौ दिनों और नौ रातों तक कठिन उपवास का पालन करते हैं और समर्पण भाव के साथ देवी दुर्गा की पूजा करते हैं। नवरात्र एक साल में चार बार आती है – चैत्र और शारदीय नवरात्र। बाकी दो माघ और आषाढ़ के दौराम आती हैं, जिन्हें गुप्त नवरात्र के रूप में जाना जाता है। इस साल माघ महीने के गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी, 2025 को होगा, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि…
दोपहिया वाहनों की मजबूत मांग और सकारात्मक उपभोक्ता भावना के चलते 2024 में वाहनों की थोक बिक्री में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2024 में सभी श्रेणियों में कुल थोक बिक्री 2,54,98,763 इकाई हो गई, जो 2023 में 2,28,39,130 इकाई थी। सोसाइटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के प्रेसिडेंट सकारात्मक उपभोक्ता भावनाओं और देश की व्यापक आर्थिक स्थिरता ने वाहन खंडों में इस क्षेत्र के लिए उचित विकास को आगे बढ़ाने में मदद की। उन्होंने कहा कि पिछले साल मुख्य तौर पर दोपहिया वाहन खंड की बिक्री में 14.5 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई। स्कूटर, बाइक और अन्य दोपहिया…
सर्दी के मौसम में सांस से जुड़ी परेशानियों का रिस्क बढ़ जाता है। इस मौसम में रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन से मामले काफी बढ़ जाते हैं। साथ ही, ठंड में प्रदूषण भी बढ़ जाता है, जिसके कारण फेफड़ों को और भी नुकसान होता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए फेफड़ों को हेल्दी रखना काफी जरूरी है। फेफड़े हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं, जो हमें सांस लेने और ऑक्सीजन को हमारे शरीर के सभी हिस्सों में पहुंचाने में मदद करते हैं। इसलिए इस मौसम में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए…
सर्दियों का मौसम न केवल ठंडक, बल्कि स्वादिष्ट और सेहतमंद पकवानों का भी होता है। इस दौरान हमारे शरीर को एनर्जी और गर्माहट की ज्यादा जरूरत होती है, जिसे पूरा करने के लिए गुड़ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आयरन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ न केवल शरीर को मजबूती देता है, बल्कि ठंड से बचाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं सर्दियों में खाने के लिए कुछ टेस्टी गुड़ की मिठाइयों के बारे में। सर्दियों में गुड़, घी और तिल, मूंगफली या चने के आटे से बने ये लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते…
भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में से एक Maruti Suzuki की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर Maruti Grand Vitara को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। Maruti Grand Vitara के बेस वेरिएंट के तौर पर Sigma को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस SUV के बेस वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। Maruti की ओर से Grand Vitara के बेस वेरिएंट के तौर पर Sigma…
स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो बैंक में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। SBI PO Recruitment 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल यानी 16 जनवरी 2025 निर्धारित है, ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी, इसके बाद आपको आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। एसबीआई पीओ भर्ती 2024 में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से किसी भी…
सुबह का समय हमारे दिन की शुरुआत के लिए बहुत अहम होता है। इस समय हमारे शरीर और मन दोनों को एनर्जी की जरूरत होती है और योग इसका सबसे बेहतरीन तरीका है। ऐसे में सुबह के समय में किए जाने वाले योगासन न केवल फिजिकल फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि मानसिक शांति और शारीरिक एनर्जी भी देते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानेंगे, जिन्हें सुबह के समय करके आप अपने दिन की शुरुआत ताजगी और एनर्जी के साथ कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। ताड़ासन, जिसे पर्वत आसन भी कहा जाता…
मोटोरोला बजट सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन लेकर आया है। मोटो जी और मोटो जी पावर का 2025 एडिशन अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी और डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर जैसी खूबियां दी गई हैं। इनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। पावर एडिशन में रेगुलर G की तुलना में कुछ अपग्रेड हैं। आइए दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं। मोटो जी 2025 की शुरुआती कीमत $199.99 (लगभग 17,000 रुपये) है। यह 30 जनवरी से अमेरिका में अमेजन, मोटोरोला वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट के जरिए…
मुंबई।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन वॉरशिप INS सूरत (डिस्ट्रॉयर), INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट) और INS वाघशीर (सबमरीन) को राष्ट्र को समर्पित किए। इन तीनों अल्ट्रा-मॉर्डन वॉर शिप से नेवी की ताकत और बढ़ जाएगी। मोदी ने कहा 15 जनवरी को आर्मी डे के रूप में भी मनाया जाता है। आज भारत की समुद्री विरासत नेवी के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य दिया था, नया विजन दिया था। आज उनकी इस पावन धरती पर 21वीं सदी की नेवी को सशक्त करने की तरफ हम…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की पहली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आगामी 9 फरवरी 2025 को होगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन गत 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच मंगाए गए. 2 जनवरी 2025 को त्रुटि सुधार हुआ. पीएससी सूत्रों का कहना है कि 246 पदों के लिए अब तक लाखों की संख्या में आवेदन मिले हैं.
