Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
मासिक कालाष्टमी का दिन बेहद विशेष माना जाता है। यह दिन भगवान काल भैरव की पूजा के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक है, जो भगवान शंकर का उग्र रूप हैं। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार पौष माह में यह तिथि 22 दिसंबर 2024 यानी आज मनाई जा रही है। कहते हैं कि इस दिन व्रत करने से जीवन के सभी दुखों और पापों से छुटकारा मिलता है, तो इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, मासिक कालाष्टमी पर त्रिपुष्कर योग…
सुबह का समय हमारे दिन का सबसे अहम हिस्सा होता है। इस समय आप अपने दिन को कैसे शुरू करते हैं, इसका असर आपके पूरे दिन की प्रोडक्टिविटी और मूड पर पड़ता है। कुछ अच्छी सुबह की आदतें अपनाकर आप अपनी प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आदतें जो आपको दिन भर एनर्जेटिक और फोकस्ड रख सकती हैं। प्रोडक्टिव रहने के लिए जल्दी उठना शायद सबसे पहली और सबसे अहम आदत है। जब आप जल्दी उठते हैं, तो आपके पास दिन की शुरुआत में खुद के लिए कुछ समय निकालने का मौका होता…
22 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग…
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 कमाई के मामले में रोज नए रिकॉर्ड हासिल कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन पूरे हो चुके हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनी मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है। पुष्पा 2 का पहला पार्ट पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके तीन साल बाद पुष्पा: द रूल आई और बॉक्स ऑफिस पर इसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा…
Jio अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करता है। ये सभी प्लान ग्राहकों की अलग-अलग जरूरत के हिसाब से दिए जाते हैं। कुछ प्लान ज्यादा वैलिडिटी के साथ आते हैं तो कुछ में डेटा को ज्यादा दिया जाता है। हालांकि, अगर आप जियो के किसी ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं जहां आपको लगभग सालभर की वैलिडिटी मिल जाए और आपको ज्यादा पैसे भी न खर्च करने पड़े। तो हम आपको यहां जियो के ऐसे ही प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। काफी लोगों की इस पर नजर भी नहीं पड़ती। दरअसल हम यहां ग्राहकों को…
कावासाकी ने भारत में नई निंजा 1100SX को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है। इस लीटर-क्लास जापानी स्पोर्ट्स टूरिंग मोटरसाइकिल को 2025 के लिए कई अपडेट्स मिले हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि 2025 Kawasaki Ninja 1100SX में क्या नए फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बड़ा इंजन दिया गया है। इसमें नया 1099cc, इनलाइन-फोर-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 9,000rpm पर 136bhp की पावर और 7,600rpm पर 113 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके मोटर को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।…
आज जेसलमेर में जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी को लेकर कई फैसले लिए गए। इन फैसलों का अपडेट धीरे-धीरे आ रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जीएसटी परिषद ने लाइफ और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीसटी की कटौती का फैसला टाल दिया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्य के समकक्षों की मौजूदगी वाली जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि कुछ और तकनीकीताओं को दूर करने की जरूरत है और आगे विचार-विमर्श के लिए जीओएम को काम सौंपा गया। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ग्रुप, पर्सनल,…
भारत सरकार ने एफएसआई चार्ज पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का एलान किया है। इस एलान के बाद घर की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले पर कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने चिंता जताई है। क्रेडाई का कहना है कि इस नियम के लागू होने के बाद घर की कीमतों में तेजी आ सकती है। बिल्डर्स की सबसे बड़ी संस्था क्रेडाई के अनुसार 50 लाख की लागत वाले फ्लैट की कीमत 5 लाख बढ़ सकती है। वहीं, लग्जरी फ्लैट भी 10 लाख या उससे ज्यादा महंगा हो सकता है। केंद्र सरकार…
रश्मिका मंदाना पिछले कुछ दिनों से पुष्पा 2 के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। विजय देवरकोंडा के साथ लंच पर स्पॉट होने के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स को एक बार फिर हवा मिल गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म पुष्पा 2 भी बॉक्स ऑफिस पर धड़ल्ले से आगे बढ़ती चला जा रही है। इस बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जो हर तरफ छा गई हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही…
21 साल के समीर रिजवी ने घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। त्रिपुरा के खिलाफ मेंस की अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी मैच में उत्तर प्रदेश की कप्तानी करते हुए रिजवी ने सिर्फ 97 गेंद पर नाबाद 201 रन बनाए। उनकी धमाकेदार पारी में 13 चौके और 20 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिससे त्रिपुरा के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ गईं। रिजवी 23वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और अकेले दम पर अपनी टीम को 405 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, यह अविश्वसनीय उपलब्धि लिस्ट ए रिकॉर्ड के रूप में योग्य नहीं है, लेकिन…
