Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
पुणे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि व्यक्ति को अहंकार से दूर रहना चाहिए नहीं तो वह गड्ढे में गिर सकता है। पुणे में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को मजबूत बनाना जरूरी है। संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि हर व्यक्ति में एक सर्वशक्तिमान ईश्वर होता है, जो समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है, लेकिन अहंकार भी होता है। राष्ट्र की प्रगति केवल सेवा तक सीमित नहीं है। सेवा का उद्देश्य नागरिकों को विकास में योगदान देने में सक्षम बनाना होना…
अल्लू अर्जुन भले ही हाई कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर बाहर हों, लेकिन उनकी मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. पुष्पा 2 के अभिनेता फिर से मुश्किल में पड़ सकते हैं! संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक प्रशंसक की जान चली गई थी और उसका बेटा घायल हो गया था. इसके बाद उन्हें अगले ही दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था. हालांकि, अभिनेता को जल्द ही फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना के पुलिस अधिकारी अभिनेता की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते…
जूट बोरियों की लगातार घटती मांग से बंगाल के जूट उद्योग को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आयात में वृद्धि और बढ़ती परिचालन लागत ने भी उद्योग को परेशान कर रखा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 में सालाना 38-39 लाख गांठ (प्रत्येक गांठ में 500 बोरियां) की होने वाली मांग में भारी गिरावट आई है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 30 लाख गांठ रहने की उम्मीद है। देश में जूट मिलों के शीर्ष संगठन भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) ने केंद्र सरकार से जूट बोरियों की घटती मांग और श्रमिकों व किसानों पर…
WhatsApp ने हाल ही में एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जिससे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर दूसरे यूजर के साथ स्टिकर पैक शेयर करना बेहद आसान हो गया है। नया WhatsApp स्टिकर शेयरिंग फीचर iOS और Android पर उपलब्ध है, जिससे यूज़र एक बार में पूरा स्टिकर पैक लिंक के तौर पर भेज सकते हैं। रिसीवर स्टिकर पैक लिंक पर टैप करके इसे अपने हैंडसेट पर डाउनलोड और इंस्टॉल भी कर सकते हैं। ये फीचर फिलहाल उन स्टिकर पैक के साथ काम करता है, जिन्हें WhatsApp के अंदर ब्राउज किया जा सकता है। अगर आप iOS या Android पर WhatsApp का…
मेथी में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। जब मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखा जाता है तो इसके पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं, जिससे यह और ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि रोजाना मेथी का पानी पीने से आपकी सेहत में कई तरह के सुधार हो सकते हैं? जी हां, मेथी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। आइए…
सर्दी का मौसम आते ही हम सभी गर्म कपड़ों में लिपटकर रहना पसंद करते हैं और एक्सरसाइज करने से तौबा कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में सूर्य नमस्कार करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? सूर्य नमस्कार एक एक प्रकार का योग है, जिसमें शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज होती है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में सूर्य नमस्कार करने के क्या-क्या फायदे हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत बनाता है- सर्दियों में हम अक्सर बीमार…
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सूचना के मुताबिक, कुल 20 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://www.nta.ac.in/NoticeBoardArchive पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनटीए की सूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि यंग प्रोफेशनल के पदों पर निकली गई यह भर्ती पूरी तरह…
साल 2022 में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के साथ टक्कर लेने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसकी वजह फिल्म की कहानी से ज्यादा, आमिर खान का ‘असहिष्णुता’ वाला बयान था। इस बयान की वजह से लोगों में खासी नाराजगी थी, जिसकी वजह से एक्टर के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया था। आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद से ही स्क्रीन से गायब हैं। वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हालांकि, एक ऐसी भी फिल्म है जिसे वह बनाना…
क्या आप जानते हैं कि आजकल कंपनियां पढ़े-लिखे और स्किल्ड यंगस्टर्स को भी जल्दी नौकरी से निकाल रही हैं? हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि Gen Z जनरेशन के युवाओं को नौकरी से निकाले जाने के पीछे कई कारण छिपे हैं। बता दें कि एक एजुकेशन और करियर कंसल्टेंसी प्लेटफॉर्म ने 1,000 हायरिंग मैनेजर्स पर एक सर्वे किया था। इस सर्वे में यह बात सामने आई कि युवा अक्सर ऐसी नौकरी चुन लेते हैं जो उनके लिए सही नहीं होती है या वे उस जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसके…
मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना कितना जरूरी है, इस बारे में हाल के कुछ सालों में काफी जागरुकता फैलाने की कोशिश की गई है। हालांकि, बिगड़ती लाइफस्टाइल, काम का दबाव और आगे निकलने की होड़ में अक्सर हम अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इन वजहों से तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी जैसी कई मेंटल प्रॉब्लम्स हमें घेर लेती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त बनाए रख सकते हैं। क्यों जरूरी है- नींद हमारे शरीर और दिमाग को आराम करने का समय देती है। पर्याप्त…
