Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं। 38 साल के अश्विन ने गाबा टेस्ट खत्म होते ही रिटायरमेंट का ऐलान किया। वे कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने कहा, आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा। टेस्ट में 537 विकेट लिए अश्विन ने 2010 में श्रीलंका के…
दिन की शुरुआत शुभ हो तो पूरा दिन शुभ रहता है। सुबह को शुभ बनाने के लिए कई परंपराएं पुराने समय से चली आ रही हैं। सुबह जागते ही पहला प्रणाम अपनी हथेलियों को किया जाता है, इसके बाद दूसरा प्रणाम जमीन पर पैर रखने से पहले भूमि देवी से किया जाता है। जानिए परंपरा से जुड़ी खास बातें और भूमि नमन मंत्र… शास्त्रों में धरती माता को विष्णु जी की पत्नी बताया गया है। विष्णु जी की पत्नी यानी भूमि माता देवी लक्ष्मी का ही एक स्वरूप हैं। जब हम धरती माता को प्रणाम करते हैं तो देवी हमें…
क्या आप भी सुबह उठकर चेहरे पर सूजन या पफीनेस देखकर परेशान हो जाते हैं? अगर हां, तो चिंता न करें, फेस योगा आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। फेस योगा चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने का एक नेचुरल तरीका है। यह न केवल पफीनेस को कम करने में मदद करता है बल्कि चेहरे की त्वचा को टाइट और ग्लोइंग भी बनाता है। आइए जानें चेहरे की पफीनेस दूर करने के लिए 5 फेस योगा के बारे में। कम नींद- पूरी नींद न लेने से शरीर में पानी स्टोर होने लगता है,…
बेंगलुरु: हाल की तिमाहियों में आईटी सेवा उद्योग में मेगा सौदे गायब हैं, जिससे कई बड़ी और मध्यम श्रेणी की आईटी फर्मों के कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) पर असर पड़ा है। विश्लेषकों का मानना है कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) और जेनएआई (जेनरेटिव एआई) को अपनाने में बढ़ोतरी से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है। ब्रोकरेज फर्म मिराए एसेट्स ने एक नोट में लिखा है, “एआई तकनीक के केंद्र में आने के साथ ही प्रौद्योगिकी प्रेरक शक्ति है। इससे सौदों के आकार में कमी आई है और दक्षता और लागत में कमी पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा,…
सिंगर बादशाह एक बार फिर सुर्खिों में आ गए हैं. हाल ही में गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बादशाह को जुर्माना भरना पड़ गया है. खबर है कि वो एयरिया मॉल में आयोजित अपने कॉन्सर्ट के लिए जा रहे थे. जल्दी मॉल पहुंचने के चक्कर में उन्होंने एक बड़ी गलती करते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटते हुए उनसे मोटी रकम वसूल लिया है. जानकारी के मुताबिक, अपने कॉन्सर्ट में जल्द पहुंचने के चक्कर में बादशाह ने सड़क के गलत साइड का इस्तेमाल किया. जिसके बाद वहां मौजुद ट्रैफिक…
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन एक आम समस्या बन गई है। कई लोग तनाव, एंग्जायटी और उदासीनता से जूझ रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने का एक आसान और असरदार तरीका एक स्टडी में सामने आया है। हम बात कर रहे हैं वॉक करने की। इस स्टडी में सामने आया है कि रोजाना वॉक करने से डिप्रेशन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में और गहराई से जानने की कोशिश करते हैं। जामा नेटर्वक जर्नल में पब्लिश हुई इस स्टडी के मुताबिक, रोजाना थोड़ी मात्रा…
गुरू घासीदास जी को छत्तीसगढ़ के महान संत के रूप में जाना जाता है। यह बचपन से ही दिव्य व्यक्तित्व वाले थे। यह सतनामी समाज के प्रवर्तक होने के साथ-साथ एक समाज सुधारक भी थे। सतनामी समुदाय के अनुयायियों के लिए गुरु घासीदास जयंती खास महत्व रखती है। आज भी लाखों लोग उनके बताए रास्ते पर चलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। गुरु घासीदास ने छत्तीसगढ़ में सतनामी समुदाय की स्थापना की, जिसमें ‘सतनाम’ का अर्थ है सत्य और समानता। इन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं की, बल्कि स्वयं ही ज्ञान प्राप्त किया। इन्होंने अपने…
निदेशालय आयुर्वेद विभाग, राजस्थान अजमेर की ओर से कंपाउंडर/ नर्स जूनियर ग्रेड के पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट nursing.rauonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 जनवरी 2025 निर्धारित की गई गई है। एप्लीकेशन प्रॉसेस, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल यहां से चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का बीएससी नर्सिंग आयुर्वेद या तीन/ चार वर्षीय…
18 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।…
नई दिल्ली.लोकसभा में मंगलवार को एक देश, एक चुनाव के लिए 129वां संविधान (संशोधन) बिल पेश किया। बिल के लिए पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई। कुछ सांसदों की आपत्ति के बाद वोट संशोधित करने के लिए फिर पर्ची से मतदान हुआ। बिल को पेश करने के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 मत पड़े। इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे सदन में रखा। अमित शाह ने सदन में कहा कि बिल जब कैबिनेट में आया था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इसे संयुक्त संसदीय समिति (JPC) को भेजना चाहिए। कानून मंत्री ऐसा प्रस्ताव…
