Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
भारतीय बाजार में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कारों की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की जा चुकी है। अब दो और प्रमुख निर्माताओं की ओर से भी कीमताें में बढ़ोतरी की तैयारी कर ली गई है। कौन सी दो कंपनियों की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। कब से कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली Kia और Tata Motors की ओर से कीमतों को बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों…
सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए भारत की नवरत्न कंपनियों में से एक नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। एनएलसी की ओर से ग्रेजुएट एवं टेक्नीशियन अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं वे ऑनलाइन माध्यम से NLC की ऑफिशियल वेबसाइट www.nlcindia.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों सहित 3…
Mobikwik IPO: फिनटेक कंपनी- वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड अपना आईपीओ ला रही है। यह देश की सबसे डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों में शामिल है। मोबिक्विक आईपीओ से 572 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसका आईपीओ ग्रे मार्केट में काफी धूम मचा रहा है। मोबिक्विक ने इससे पहले दो बार आईपीओ लाने की कोशिश की थी, लेकिन आखिरी मौके पर प्लान टाल दिया था। मोबिक्विक ने आईपीओ के लिए 265 से 279 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसका लॉट साइज 53 शेयरों का है यानी आपको कम से कम 14,787 रुपये लगाने होंगे। मोबिक्विक के आईपीओ को 11…
गोल्ड ऐसी धातु है, जिसकी हमेशा दुनियाभर में अपनी एक अलग अहमियत रही है। इसके आभूषण पहनने का शौक आम महिलाओं से लेकर राजा महाराजों तक रहा। लेकिन, इसकी सबसे अहम भूमिका रही मौद्रिक प्रणाली में। आज भी किसी देश की आर्थिक ताकत का अंदाजा इस बात से लगता है कि उसके पास कितना गोल्ड भंडार है। कभी-कभी तो सरकारें सोना गिरवी रखकर कर्ज भी लेती हैं। आम लोग भी अक्सर गोल्ड लोन लेते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि गोल्ड लोन कैसे लिया जाता है, इसे कहां से लेना लिया जाता है और गोल्ड लोने लेते…
शाओमी ने भारत में Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसके तहत भारत में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं। सीरीज का सबसे महंगा फोन Redmi Note 14 Pro+ 5G है। यह तीन वेरिएंट में आया है। पहला 8GB+128GB वेरिएंट है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। 8GB+256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। वहीं, आखिरी 12GB+512GB की कीमत 34,999 रुपये है। दूसरा मॉडल Redmi Note 14 Pro है, जबकि तीसरा रेडमी नोट 14 है। डिस्प्ले- सीरीज के टॉप मॉडल में 6.67 इंच 1.5k एमोलेड दी गई है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस…
वरुण धवन अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। क्रिसमस के मौके पर मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले मेकर्स ने बॉलीवुड एक्टर वरुण की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें अभिनेता को एक्शन करते हुए देखा जा सकता है। ट्रेलर से फिल्म में एक बड़े स्टार के कैमियो रोल का अंदाजा भी लग गया है। आइए बेबी जॉन के ट्रेलर से जुड़ी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं। मेकर्स ने पिछले महीने टेस्टर कट के नाम से इसका टीजर जारी किया था और उसे भी दर्शकों का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था। आखिरकार अब फैंस…
आस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे दिन-रात्रि टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के अलावा बाकी कोई गेंदबाज कमाल नहीं दिखा सकता जिसके बाद मोहम्मद शमी को भारत से बुलाकर टीम में शामिल करने की आवाजे उठने लगी हैं। पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी शमी को टीम में शामिल करने की मांग की है, लेकिन बाकी सभी गेंदबाजों का बचाव कर रहे रोहित शमी को लेकर सकारात्मक नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरे टेस्ट मैच की हार के बाद रोहित शर्मा से जब शमी के बारे में सवाल किया गया तो रोहित ने कहा कि उनके लिए…
सर्दियों में मौसम बदलने के साथ-साथ हमारी खानपान की आदतें भी बदल जाती हैं। इस मौसम में अक्सर हमारा मन गर्म और क्रीमी चीजे खाने का करता है, जिसकी वजह से जाने-अनजाने में ही हमारा वजन बढ़ने लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में वजन बढ़ने की चिंता में रहते हैं। हालांकि, अब चिंता न करें। कुछ आसान डाइट टिप्स अपनाकर आप सर्दियों में भी अपना वजन नियंत्रित रख सकते हैं। आइए जानें क्या हैं वे टिप्स। ज्यादा मात्रा में कैलोरी लेना- सर्दियों में हम आमतौर पर अधिक कैलोरी वाला खाना खाते हैं, जैसे कि गर्म चाय, कॉफी, सूप और…
सर्दियों में थकान और कमजोरी से रहते हैं परेशान, तो रग-रग में ताकत भर देगा Bone Soup; नोट करें रेसिपी
बोन सूप यानी हड्डियों का शोरबा, एक ऐसा पौष्टिक व्यंजन है जिसे अलग-अलग तरह के जानवरों की हड्डियों को पानी और कुछ खास मसालों के साथ उबालकर बनाया जाता है। यह सूप न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए आमतौर पर बकरे और चिकन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आप अपनी पसंद के मुताबिक इसे किसी अन्य जानवर की हड्डियों की मदद से भी तैयार कर सकते हैं। हड्डियों के इस शोरबे में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कोलेजन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए…
मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में छोटी और बजट कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी ने कई प्रीमियम पेशकश को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को भारत में बढ़ाया है। वहीं, कंपनी जनवरी 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara को पेश करने वाली है। इसे हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कि Maruti eVitara के टेस्टिंग मॉडल में क्या नया देखने के लिए मिला है। हाल ही में इसे इटली के मिलान में पेश किया गया है। वहीं, इसके भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट…
