Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
OnePlus का ये जबरदस्त फोन मिल रहा है 33 हजार से कम में, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलता है हेवी प्रोसेसर
OnePlus 12R को भारत में अभी बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर इस समय ढेरों फोन्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दरअसल ये ऑफर्स ब्लैक फ्राइडे सेल का हिस्सा है। इन्हीं फोन्स में से एक फोन OnePlus 12R है। ये एक सॉलिड मिड-रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसे इस साल OnePlus 12 डिवाइस के साथ लॉन्च किया गया था। दो साल में ये फोन एक साल पूरा कर लेगा। हालांकि, अभी ये फोन एक जबरदस्त डील है। Amazon Black Friday Sale के दौरान OnePlus 12R को 35,999 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।…
सरकार अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीर को दर्शाने के लिए जीडीपी की गणना को लेकर आधार वर्ष बदलकर 2022-23 करने पर विचार कर रही है। यह फरवरी 2026 से अमल में आएगा। जीडीपी गणना के लिए आखिरी बार 2011-12 में संशोधन किया गया था। इसका मतलब कि यह एक दशक से अधिक समय में पहला संशोधन होगा। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के सचिव सौरभ गर्ग का कहना है कि मंत्रालय अगले साल जनवरी से निश्चित अवधि पर होने वाले श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के मासिक अनुमान लाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगला आधार वर्ष (जीडीपी) 2022-23 होगा। इसे फरवरी 2026 से…
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु गुरुवार को 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। चांदी भी 1,300 रुपये बढ़कर 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। गुरुवार को चांदी की कीमत 4,900 रुपये गिरकर 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। व्यापारियों का कहना है कि विदेशों में सकारात्मक रुख और घरेलू मांग में वृद्धि के कारण धारणा में तेजी आई। इससे मुख्य रूप से सोने…
अक्सर हिचकी आने पर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि कोई याद कर रहा होगा। आमतौर पर हिचकी आने पर लोग यही मानते हैं और उन लोगों का नाम मन में दोहराने लगते हैं, तो आपको याद कर सकता है। हिचकी से जुड़ी यह धारणा मन को खुश करने के लिए काफी अच्छा है, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल उलट है। दरअसल, हिचकी आने के पीछे का कारण किसी को याद करना नहीं, बल्कि साइंस होता है। साइंस की भाषा में अगर कहे तो आपके डायाफ्राम की बार-बार होने वाली ऐंठन की वजह से हिचकी आती है। क्लीवलैंड क्लिनिक…
इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर लड़की का सपना होता है कि वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत लगे। यही वो दिन होता है जब वो कपड़ों से लेकर मेकअप तक अपने सभी शौक पूरे करती हैं। आज का ब्राइडल मेकअप काफी ज्यादा एडवांस हो चुका है। पुराने समय में इस्तेमाल होने वाले नियम अब इस जनरेशन वाली ब्राइड्स पर काम नहीं करते हैं। इंडियन ब्राइडल मेकअप खूबसूरती को निखारता है। आज हम आपको ऐसे ही Indian Bridal Makeup के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुल्हनों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। इससे हर…
बाजार नियामक सेबी ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर के अनुसार शेयर बाजार के दोनों मुख्य स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE को अल्टरनेटिव ट्रेडिंग वेन्यू के तौर पर काम करने का आदेश दिया। सेबी के सर्कुलर के अनुसार अब अगर किसी तकनीकी वजह से ट्रेडिंग रूक जाती है तो उसे शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा। नए नियम के अनुसार अगर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोई तकनीकी दिक्कत आने के कारण ट्रेडिंग रुक जाती है तो बीएसई में लिस्टिड शेयर एनएसई में ट्रेड होंगे। इसी तरह नेशनल स्टॉक…
रोजगार पर निरंतर गरम सियासत के बीच मोदी 3.0 सरकार ने बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश के जरिए रोजगार सृजन की गति तेज कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से पिछले चार महीने में 4.19 लाख करोड़ के बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की मंजूरी के साथ ही अगले पांच साल में करीब 1.26 करोड़ नौकरियों के सृजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। सरकारी भर्ती प्रक्रिया की गति भी बढ़ने लगी है और पिछले चार महीनों के दौरान केंद्र सरकार के मंत्रालयों-विभागों में 60 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। रोजगार के मोर्चे…
केंद्र सरकार ने सर्विस डिलीवरी क्षेत्र में काम कर रहे लाखों गिग वर्कर्स को रिटायरमेंट की उम्र में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पेंशन का प्रबंध करने के लिए हितधारकों से चर्चा की पहल शुरू कर दी है। श्रम और रोजगार मंत्रालय इस दिशा में गिग वर्कर्स को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए पेंशन के दायरे में लाने के लिए सेवा क्षेत्र में काम कर रही सभी बड़े एग्रीगेटर कंपनियों से चर्चा कर रहा है। गिग वर्कर्स को पेंशन देने के लिए श्रम मंत्रालय और EPFO एग्रीगेटर कंपनियों से अपने सालाना लाभ का एक फीसद हिस्सा पेंशन…
बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अहम अपडेट है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें, मैनेजर, मैनेजर बिजनेस फाइनेंस, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, रिलेशनशिप मैनेजर, प्रोडक्ट हेड सहित अन्य पद शामिल हैं। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 592 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें, मैनेजर बिजनेस फाइनेंस के पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को सीए या फिर एमबीए इन फाइनेंस होना चाहिए। इसी…
स्वाइपेबल बैटरी के साथ Honda Activa e ने मारी एंट्री, 5 फीचर्स इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाते हैं खास
Honda Activa e इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। इसे कई बेहतरी फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। इसे एकदम नया लुक दिया गया है। वहीं, इसमें स्वाइपेबल बैटरी भी दी गई है। होंडा एक्टिवा ई को पांच कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है। हम यहां पर आपको Honda Activa e की ऐसे 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो इसे बाकी इलेक्ट्रिक स्कूटर से खास बनाती हैं। होंडा एक्टिवा ई का डिजाइन काफी सिंपल रखी गई है। इसमें एप्रन-माउंटेड एलईडी हेडलाइट और हैंडलबार काउल पर एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए गए…
