Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया प्रतिबंधित करने का फैसला निश्चित रूप से महत्वपूर्ण कदम है। इसने दुनियाभर में इस मुद्दे पर चर्चा को फिर से जगा दिया है। भारत में भी यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या हमें भी इसी तरह का कदम उठाना चाहिए? आस्ट्रेलिया का फैसला निश्चित रूप से विचारणीय है, प्रतिबंध आसान समाधान है, लेकिन यह दीर्घकालिक नहीं है। क्योंकि किशोरों और नवयुवाओं के बीच इंटरनेट मीडिया की बढ़ती उपस्थिति दोहरे रूप में काम करती है, जो भले ही उन्हें कई सौ किलोमीटर दूर मौजूद लोगों से…
सनातन धर्म में मंगलवार का दिन भगवान श्रीराम के परम हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की जातक विधिपूर्वक उपासना करते हैं। साथ ही व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि इन शुभ कार्यों को करने से जातक को करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रहे दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि हनुमान जी के सामने कोई शक्ति टिक नहीं पाती है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन उन्हें बूंदी के लड्डू समेत आदि चीजों…
अमेरिकी रेटिंग एजेंसी- एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में संशोधन किया है। उसने उच्च ब्याज दर और सरकारी खर्चों में कटौती से शहरी मांग के कमजोर होने की बात कही है। रेटिंग एजेंसी ने अमेरिकी चुनावी नतीजों के बाद किया हैएशिया-पैसिफिक इकोनॉमी के लिए अपने आर्थिक पूर्वानुमान को अपडेट किया है। एसएंडपी का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की इकोनॉमी 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी। पहले उसका अनुमान 6.9 फीसदी ग्रोथ का था। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 के बारे में एसएंडपी का अनुमान है कि भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.8 फीसदी…
बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से राज्य में आयुष डॉक्टर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी अभ्यर्थी मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 1 दिसंबर 2024 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से SHSB की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 21 दिसंबर 2024 तय की गई है। इस भर्ती के माध्यम से बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी…
भगवान श्रीराम त्रेता युग के समकालीन थे। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम की संज्ञा दी गयी है। उन्होंने अपने जीवन में सभी कर्तव्यों का पालन मर्यादा में रहकर किया। इसके चलते उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम कहा जाता है। पिता की आज्ञा का पालन कर चौदह वर्षों तक वनवास में रहें। वनवास के दौरान रावण ने मैया सीता का हरण कर लिया। वनवास के दौरान भगवान श्रीराम को पत्नी का वियोग मिला। उस समय भगवान श्रीराम ने वानर सेना की मदद से रावण को परास्त कर माता जानकारी को मुक्त कराया। इस कार्य में भगवान श्रीराम को हनुमान जी का पूर्ण सहयोग…
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने यूजर्स को मिलने वाली सर्विस में ट्रांसपेरेंसी रखने के मकसद से सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी वेबसाइट या ऐप पर भूस्थनिक कवरेज मानचित्र रखने का निर्देश दिया है। Airtel, Jio और Vodafone समेत सभी कंपनियों को अब मैप के जरिये स्पष्ट करना होगा कि वह किस इलाके में कौन-सा नेटवर्क उपलब्ध करवा रही हैं। इससे यूजर्स को नया सिम खरीदते वक्त परेशानी नहीं होगी। वह बेहतर सर्विस होने के हिसाब से किसी भी कंपनी का सिम कार्ड खरीद पाएंगे। ट्राई के इस इनिशिएटिव का मकसद यूजर्स को नेटवर्क कवरेज के बारे में किसी…
OnePlus ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन OnePlus Open के लिए तमाम नए फीचर्स के साथ OxygenOS 15 अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। अगले हफ्ते तक इसे दूसरे देशों के यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट अल्ट्रा एनिमेशन इफेक्ट, एआई नोट्स और लाइव अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ आया है। अपडेट इंडस्ट्री की पहली पैरलल प्रोसेसिंग आर्किटेक्चर को सपोर्ट करता है, जो नए लेवल पर मल्टी-ऐप स्विचिंग को आसान बनाती है। हैवी यूजेस के दौरान भी डिस्प्ले स्मूथ और सीमलैस एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इसमें पैरलल एनिमेशन शामिल हुए हैं,…
आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बहा। हालांकि, विदेशी खिलाड़ी भी रेस में रहे। ऋषभ पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने जमकर बोली लगाई और दिल्ली कैपिटल्स के आरटीएम प्लान को फेल करते हुए 27 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने भी जमकर कमाई की। दूसरे दिन भी फ्रेंचाइजियां पैसा लुटाएंगी और आज भी कई बड़े नाम नजर आएंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और मुंबई इंडियंस ने पहले दिन ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। ऐसे में दूसरे दिन इन दोनों टीमों पर…
क्या आप भी चीजें इधर-उधर रखकर भूलने लगे हैं। अगर हां, तो ये आपकी कमजोर होती याददाश्त का एक संकेत हो सकता है। हमारी खराब लाइफस्टाइल का काफी हद तक असर हमारी याददाश्त पर भी होता है। शुरुआत में छोटी-छोटी बातें भूलनाआगे चलकर अल्जाइमर का रूप भी ले सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी उन आदतों को पहचानें, जो याददाश्त कमजोर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। नींद हमारे दिमाग को आराम देने और मेमरी को मजबूत करने का समय होता है। जब हम भरपूर नींद नहीं लेते हैं, तो हमारा दिमाग ठीक से काम नहीं कर पाता…
सोते समय इंसान कई तरह के सपने देखता है, जिससे उसे जीवन में शुभ और अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि देखे गए सपने सच होने लगते हैं। सभी सपनों से कुछ न कुछ संकेत प्राप्त होते हैं। सपने में सांप देखना भविष्य की घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं। इसका उल्लेख स्वप्न शास्त्र में देखने को मिलता है। सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सांप से संबंधित सपने शुभ और अशुभ माने जाते हैं। ऐसे में चलिए इस लेख में जानते हैं कि सपने में…
