Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर 1 की परीक्षा के लिए 03 अक्टूबर 2024 को प्रोविजनल आंसर-की रिलीज की थी। 06 अक्टूबर 2024 तक उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का मौका दिया गया था लेकिन अब इस डेट को आगे बढ़ाकर 08 अक्टूबर कर दिया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं। 3 अक्टूबर को जारी हुई थी आंसर- की 6 अक्टूबर तक था पहले आपत्ति दर्ज कराने का मौका अब दो और दिनों का मिला उम्मीदवारों को अवसर एसएससी सीजीएल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आगे…
यूजीसी नेट जून री-एग्जाम रिजल्ट की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा। कैंडिडेट्स को यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी जिसके बाद परिणाम कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। उम्मीदवार चाहें तो नतीजे का प्रिंटआउट लेकर सेव करके रख सकते हैं। ugc net.nta.ac.in पर देख पाएंगे परिणाम नतीजे जल्द जारी होने की है संभावना 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त और सितंबर में हुूई थी परीक्षा यूजीसी नेट जून सेशन रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम…
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी है जिसमे रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों के सामने कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज हुआ कार्ड जरूरी डिटेल्स एंटर करके कर पाएंगे डाउनलोड 12 अक्टूबर, 2024 तक रहेगा उपलब्ध आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड रिलीज किया जा चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग…
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया गया। एक इंस्टीट्यूट में एटॉमिक एनर्जी विभाग के वैज्ञानिक इस फ्रॉड में फंस गए। डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 71 लाख लूट लिए गए। गिरोह के एक सदस्य ने राजा रमन्ना एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर (आरआरसीएटी) में वैज्ञानिक सहायक के रूप में काम करने वाले पीड़ित को ठग लिया। देश में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दरअसल, यह एक साइबर फ्रॉड कहलाता है, जिसमें अपराधी लोगों को फोन या कंप्यूटर पर डरा धमकाकर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के…
एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे सबसे पसंदीदा फैमिली EV माना जा रहा है। इस स्कूटर के साथ 350000 से अधिक संतुष्ट ग्राहक जुड़ चुके हैं। अगर आप भी यह शानदार EV स्कूटर लेना चाहते हैं तो यह सही मौका है क्योंकि इस पर 30000* रुपये तक का फेस्टिव ऑफर चल रहा है। यह 5 वैरिएंट 10 कलर्स और विभिन्न रेंज विकल्पों के साथ आता है। भारतीय नागरिक को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं, खासकर स्कूटर के मामले में। TVS एक जाना-माना टू-व्हीलर ब्रांड है, जो अपनी तकनीक और इनोवेशन के माध्यम से वर्षों से ग्राहकों…
देहरादून में पान-मसाला गोदाम पर जीएसटी का छापा पड़ा है। इस कार्रवाई में विभाग ने कर चोरी के मामले में एक कारोबारी से 24.57 लाख रुपये की वसूली की है। पान मसाला गुटखा बीड़ी तंबाकू जैसे उत्पादों को सिन गुड्स माना जाता है और इन पर उच्च श्रेणी का कर वसूल किया जाता है। इसी का फायदा उठाकर कारोबारी टैक्स को पचाकर मोटा मुनाफा कूटने की फिराक में रहते हैं। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने राजा रोड स्थित पान मसाला गोदाम पर मारा छापा राज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा/प्रवर्तन इकाई ने पान मसाला/गुटखा विक्रेता पर बड़ी कार्रवाई…
वाराणसी। इस बार भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने में पूरे महकमे की तैयारी फ्यूज हो गई थी। अब बिजली लोड कम होने के बाद स्थिति कुछ सामान्य होने लगी है। इसके साथ ही अब बिजली विभाग का जोर चोरी रोकने व राजस्व स्कूली बढ़ाने पर है। इसी के तहत सितंबर माह में पूर्वांचल में चलाए गए अभियान के दौरान बिजली चोरी मामले में 1641 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है। लगभग 4478 किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई है। वाराणसी में लगभग 92 मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे बड़ी बिजली चोरी प्रयागराज में…
नई दिल्ली। दुनिया के तमाम देशों में आज, 05 अक्टूबर, 2024 को विश्व शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया जा रहा है। टीचर्स की समस्याओं और उनके समाधानों पर चर्चा करने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत साल 1994 में की गई थी। इसके बाद से हर वर्ष इंटरनेशनल टीचर्स डे इस दिन विश्व के विभिन्न देशों में मनाया जाता है। शिक्षकों के प्रति इस दिन को समर्पित करने के लिए साल 1966 से कवायद चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस वर्ष में UNESCO और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की एक बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षकों की…
नई दिल्ली। प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है। इस उत्सव के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा (Shardiya Navratri 2024 Day 3) की पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है कि घर में मां चंद्रघंटा के आगमन से सुख-शांति का संचार होता है। मां चंद्रघंटा को स्वर की देवी भी कहा जाता है। सिंह पर सवार मां असुरों और दुष्टों को दूर करती हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से…
05 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी यानि आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। साथ ही आज रात 9 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और…
