Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
लखनऊ. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 17 साल के लड़के ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची. उसके बाद लड़के ने अपने पिता से 2 करोड़ की फिरौती देने का मैसेज भी भेजवाया. लेकिन उसके झूठ की पोल तब खुल गई, जब पिता की शिकायत पर पुलिस उसका लोकेशन ट्रैक कर पहुंच गई. पुलिस ने लड़के के 2 दोस्तों को हिरासत में लिया है. बता दें कि पूरा मामला आलमबाग क्षेत्र का है. जहां 17 साल का एक लड़का घर से निकला लेकिन प्लानिंग के तहत वापस नहीं पहुंचा.…
मनबा फाइनेंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ कल (23 सितंबर) से खुलेगा. निवेशक इस आईपीओ के लिए 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे. 30 सितंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे. मनबा फाइनेंस इस इश्यू के जरिए कुल ₹150.84 करोड़ जुटाना चाहती है. इसके लिए कंपनी कुल ₹150.84 करोड़ मूल्य के 12,570,000 फ्रेश शेयर जारी करेगी. कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिए एक भी शेयर नहीं बेच रहे हैं. मनबा फाइनेंस ने इश्यू का प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 तय किया है. रिटेल…
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और चीन में बदलते कारोबारी माहौल के चलते 50 अमेरिकी कंपनियां वहां से अपना कारोबार समेटने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों का कुल निवेश 12 लाख करोड़ रुपये है। इनमें से 15 भारत में निवेश करना चाहती हैं। यह दावा अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ACK) की 306 कंपनियों की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अब मैक्सिको, अमेरिका और यूरोप को पछाड़कर निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। पिछले साल भारत निवेश के लिए 5वें स्थान पर था, जबकि इस साल यह दूसरे स्थान पर पहुंच गया…
आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) में प्रसादम (लड्डूओं) में जानवरों की चर्बी मामले में आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने कहा- जब हिंदू मंदिरों को अपवित्र किया जाता है तो हमें चुप नहीं रहना चाहिए। अगर ऐसा मस्जिदों या चर्चों में होता तो देश में गुस्सा भड़क उठता। पवन कल्याण ने रविवार (22 सितंबर) से 11 दिनों की प्रायश्चित दीक्षा की शुरुआत की। इस दौरान वह उपवास करेंगे। पवन ने कहा, मुझे अफसोस है कि मैं मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाया। मुझे दुख हो रहा है। इसके लिए प्रायश्चित…
कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस वी श्रीशानंद ने सुनवाई के दौरान किए गए विवादित कमेंट्स पर खेद जताया है। शनिवार को कोर्ट प्रोसीडिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कमेंट्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत ढंग से दिखाया गया है। जब जस्टिस श्रीशानंद यह मैसेज पढ़ रहे थे तब एडवोकेट्स एसोसिएशन, बेंगलुरु (एएबी) के कुछ सद स्य भी मौजूद थे। वकीलों के मुताबिक जज ने भविष्य में दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, जस्टिस श्रीशानंद के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक में वे पश्चिमी बेंगलुरु के एक मुस्लिम इलाके को पाकिस्तान कहते दिखे। दूसरे…
देश में किसी आरोपी की संपत्ति रातों-रात जमींदोज किए जाने का अभी कोई कानून नहीं बना है। फिर भी देश के कई राज्यों में बुलडोजर से आरोपियों की संपत्तियां ढहाई गई हैं। भले ही राज्य सरकारें ये दावा करें कि आरोपी होने की वजह से किसी के घर पर बुलडोजर नहीं चलवाया गया, पर हकीकत इससे उलट है। भास्कर ने अपनी पड़ताल में पाया कि पिछले 7 साल में 7 राज्यों में 1,935 आरोपियों की संपत्तियों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इसमें 1535 कार्रवाई सिर्फ यूपी में हुईं। बुलडोजर एक्शन मामले में दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और…
फवाद खान से लेकर माहिरा खान और अली जफर तक ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी फैन लिस्ट बहुत बड़ी है. साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था. ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा काम करने की इच्छा जताई है. हालांकि यह सपना कब पूरा होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन भारतीय फैंस का एक सपना जरूर पूरा होगा. वह एक बार फिर पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और माहिरा खान की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में देख सकेंगे. फवाद खान और…
बेटियां घर की रौनक होती हैं. उनके होने से ही परिवार में खुशहाली बनी रहती है. कहते है बड़े खुशनसीब होते हैं वो मां-बाप जिनकी बेटियां होती हैं. उनके लिए जितना भी लिखें कम है. इन्हीं बेटियों के लिए हर साल Daughters Day मनाया जाता है. दुनियाभर में हर साल सितंबर माह के चौथे रविवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस’ मनाया जाता है. इस साल बेटियों का यह खास दिन आज 22 सितंबर को मनाया जा रहा है. ‘बेटी दिवस’ बेटियों को समान अधिकार और सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है. यह दिन माता-पिता और उनकी बेटियों के बीच…
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी भी शामिल हुए। पीएम ने जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की जिसमें रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बीच सभी नेताओं की मुलाकात के दौरान बाइडन ने एक प्रश्न का उत्तर दिया जो चर्चा का विषय बन गया। क्वाड सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। नेताओं की मुलाकात के दौरान एक प्रश्न चर्चा का विषय बन गया। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में क्वाड समिट आयोजित हो रहा है। इस शिखर सम्मेलन में…
फिल्में और एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रोग्रामों के टिकट बुक करने के लिए पॉपुलर की रविवार को सर्विस ठप हो गई। प्लेटफॉर्म के ठप होने की जानकारी यूजर्स ने एक्स के जरिये दी। वहीं कुछ ही देर में यह गूगल पर भी तेजी से ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ समय सर्विस ठप रहने के बाद फिर से प्लेटफॉर्म ने सुचारू से काम करना शुरू कर दिया है। फिल्में और एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रोग्रामों के टिकट बुक करने के लिए पॉपुलर की रविवार को सर्विस ठप हो गई। प्लेटफॉर्म के ठप होने की जानकारी यूजर्स ने एक्स के जरिये दी। वहीं कुछ…
