Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
नई दिल्ली। Amazon-Flipkart ने फेस्टिव सेल का एलान कर दिया है। दोनों ई-कॉमर्स साइट्स पर 27 सितंबर से फेस्टिव सेल लाइव हो रही है। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल एक्सेसरीज समेत तमाम प्रोडक्ट पर अच्छे-खासे डिस्काउंट दिए जाएंगे। ऐसे में हर किसी को सस्ते में डील ग्रैब करने की हड़बड़ी मची होगी। अगर आप चाहते हैं कि डील में कोई नुकसान न हो तो कुछ चीजें ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि जल्दबाजी में आप कुछ ऐसी मिस्टेक कर सकते हैं, जो आपको हजारों रुपये का नुकसान करवा देगी। महीनों तक लोग ऑनलाइन सेल का इंतजार करते हैं,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था भी बेहतर होगी। पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित विभिन्न रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसमें उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10, अनुरेखक के 37, सहायक ग्रेड-3 के 2, केमिस्ट…
भारत में ज्यादातर लोग नाश्ते में पराठा, पूरी, ब्रेड और जूस जैसी चीजें शामिल करते हैं. जो लोग इन चीजों को सेहतमंद मानते हैं और खाते हैं उन्हें यह जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीज के लिए इस तरह का नाश्ता सबसे खराब साबित होता है. डायबिटीज (Diabetes) के मरीज को सुबह उठकर इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए. अब सवाल यह है कि मधुमेह रोगियों को नाश्ते में क्या खाना चाहिए? जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल पूरे दिन नियंत्रण में रहे. अगर आप सुबह उठकर ब्रेड, बटर या जैम टोस्ट खाते हैं तो आप सबसे…
भारत के लोग दुनिया के हर कोने में बसे हुए हैं, लेकिन पिछले दो महीनों में भारतीयों ने दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक ग्रीस का रुख किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो महीनों जुलाई और अगस्त में ग्रीस में भारतीयों द्वारा प्रॉपर्टी की खरीद में 37 फीसदी का इजाफा हुआ है. दरअसल, ग्रीस ने देश में रियल एस्टेट मार्केट को बढ़ाने के लिए गोल्डन वीजा प्रोग्राम लॉन्च किया था. इस प्रोग्राम के तहत ग्रीस सरकार किसी भी देश के व्यक्ति को करीब 2 करोड़ की जमीन खरीदने पर रेजिडेंसी परमिट देती है. बताया जा रहा…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. लगभग डेढ़ महीने बाद हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया. राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में गठित पांचों विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन की मंजूरी दी है. पांचों प्राधिकरणों के अध्यक्ष सीएम विष्णुदेव साय होंगे.…
बीजापुर। जिले में जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। इस कत्ल का सुराग पुलिस को नहीं मिल रहा था। लगभग 40 दिन की जांच के बाद पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ली है। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग हत्यारे निकले। दरअसल 30 वर्षीय युवती सरस्वती कड़ियामि की ग्राम कन्हाईगुड़ा के जंगलों में 10 अगस्त को हत्या कर दी गई थी। इस अंधे कत्ल की लगभग 40 दिनों से बीजापुर पुलिस जांच कर रही थी। मामले में एक ही परिवार के तीन लोग मंगलसाय मांझी, नदू मांझी और सुखनाथ मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हिंसा में गिरफ्तार आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत हो गई थी. इस घटना से प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. इस बीच अब दुर्ग केंद्रीय जेल में एक और विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, गांजा बेचने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक सुंदर जाल को पाटन थाना पुलिस ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था. पुलिस ने सुंदर जाल को कोसानगर से पकड़ा था. जिसकी आज दुर्ग सेंट्रल जेल में अचानक मौत हो…
रायपुर। सरकारी किताबों को रद्दी के भाव में बेचने के मामले का खुलासा करने वाले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक पर कार्रवाई से साफ है कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. सरकार को उन सभी जिलों में जांच करनी चाहिए, जहाँ से किताबें रियल पेपर मिल भेजी गई. संकुल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक भ्रष्टाचार हुआ है. इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें कि कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने रविवार को सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. प्रदेश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं में हत्याएं हो रही हैं. इस बीच बलौदाबाजार जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है. यह मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के हिरमी में ढाबा संचालक और टायर दुकानदार संजय पासवान के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ. झगड़े में गंभीर रूप से घायल टायर दुकान संचालक संजय को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना…
बिलासपुर। बिलासपुर का नया रिवर व्यू इन दिनों आशिकी का अड्डा बना हुआ है. प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक-युवतियों की अश्लील हरकतों से मॉर्निंग और इवनिंग वॉक में आने वाले परिवार जन परेशान हैं, लेकिन निगम और पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है. अरपा उत्थान एवं तटवर्धन योजनान्तर्गत अरपा नदी के दोनों किनारे में फोरलेन बनाने की लागत बढ़ गई है. 93 करोड़ 70 लाख राशि का काम अब 150 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. अतिरिक्त लागत की स्वीकृति शासन से नहीं मिली है, इसलिए ठेकेदार ने काम…
