Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
बिलासपुर. मरवाही वन मंडल में 3 करोड़ 80 लाख की रॉयल्टी घोटाला सामने आया है. इस मामले की सुनवाई बिलासपुर हाईकोर्ट में चल रही है, जहां वन विभाग ने रॉयल्टी रसीद पेश नहीं कर पाई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को रिज्वाइंडर दाखिल करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी. जानकारी के मुताबिक मरवाही वन मंडल के पेंड्रा क्षेत्र में 121 एनीकट के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की गई है. खनिज सामग्री की सप्लाई के लिए ट्रक और हाइवा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन नियमों के अनुसार रॉयल्टी की रसीद नहीं ली गई. वन विभाग ने…
बिलासपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी रायपुर में गुरुवार को दर्ज एफआईआर के बाद अब बिलासपुर में भी राहुल गांधी के खिलाफ FIR हुई है. इसके अलावा प्रदेश के पांचो संभागों में शिकायत दर्ज कराई गई. बता दें कि हाल ही में अमरीका प्रवास के दौरान राहुल गांधी ने सिख समाज को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से देशभर में राहुल के बयान के बाद से सियासत गरमा गई है और मामले लगातार शिकायत दर्ज कराई जा रही है. राहुल गांधी के अमेरिका प्रवास के दौरान…
लोरमी। साहू समाज के खिलाफ अभद्रता और भक्त माता कर्मा पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में मुंगेली जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलापुर निवासी प्रहलाद शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि आरोपी द्वारा भेजा गया स्पीड पोस्ट वायरल हुआ था, जिस पर तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर साहू समाज के सैकड़ों युवाओं ने चिल्फी थाने का घेराव किया था. पुलिस ने कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी. वहीं इस घटना को लेकर एक…
सितंबर महीने में कई खास मौके रहे और कई जगहों पर बैंक बंद भी रहे. इस महीने के शुरुआती दिनों में कई जगहों पर लगातार 2-3 दिन बैंक बंद रहे. वहीं आधा महीना बीत जाने के बाद भी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट में कुछ दिन ऐसे बचे हैं जब बैंक बंद रहेंगे. आज 20 सितंबर से लेकर 23 सितंबर तक देश के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों अलग-अलग कारणों से बैंक बंद रहने वाले हैं. इन तारीखों में 20 सितंबर 2024 का दिन भी है. जी हां, भारत के कुछ राज्यों में शुक्रवार को बैंक बंद रहते हैं, आइए…
सक्ती। जिले में संचालित गुरुश्री मिनरल्स की मुसीबत बढ़ती हुई दिख रही है. गुरुश्री मिनरल्स के डोलोमाइट खदान की दोबारा हुई जांच में कई खुलासे होने के आसार हैं. इसके साथ ही खनिज विभाग की रिपोर्ट गलत साबित होते दिख रही है. जिसमें तीन साल से बंद खदान को चालू बताया गया था. दरअसल, सक्ती जिले के छीता पंडरिया गांव में गुरुश्री मिनरल्स की डोलोमाइट खदान है, जिसके संचालन के लिए खनिज विभाग से वर्ष 2041 तक परमिशन लिया गया था. लेकिन खदान संचालक ने 5-6 साल में ही 30 लाख टन से अधिक पत्थर निकालकर खदान को राखड़ से…
नई दिल्ली। रोजमर्रा के कामों के लिए बाइक हमारी जरूरत बन गए हैं। बहुत से लोग होते हैं, जो बाइक को सिर्फ इस्तेमाल करते हैं उसे मेंटेन करके नहीं रखते हैं। जिसकी वजह से उनकी बाइक जल्दी खराब हो जाती है और उन्हें सर्विस के दौरान मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आप किस तरह से अपनी बाइक को मेंटेन रख सकते हैं। जिससे उसकी परफॉर्मेंस बनी रहे हैं और वह अच्छी कंडीशन में भी रहें। 1. चेन लुब्रिकेशन बाइक की चेन को रेगुलर चेक करते रहें। दरअसल, जैसे-जैसे…
कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. श्रीशानंद की टिप्पणी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। न्यायाधीश ने पश्चिमी बेंगलुरु के गोरी पाल्या क्षेत्र की तुलना पाकिस्तान से की है। बीमा से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान खुली अदालत में उन्होंने ये टिप्पणी की। न्यायमूर्ति की इस टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट ने आज स्वत संज्ञान लिया है। बेंगलुरु के एक इलाके की कानून-व्यवस्था पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने सवाल खड़े किए हैं। जज साहब को यह तक कहना पड़ गया कि ऐसा लगता है कि यह इलाका भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में है। कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश…
बेंगलुरु में एक शख्स ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी कंपनी से 50 से ज्यादा लैपटॉप चुराकर सस्ते दामों पर बेच दिए। आरोपी कंपनी में सिस्टम एडमिन के तौर पर काम करता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पांच लैपटॉप बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी को एक थिएटर से पकड़ा गया और अब वह जेल में है। बेंगलुरु में 29 साल के एक युवक ने अपनी कंपनी से चोरी कर 50 से ज्यादा लैपटॉप सस्ते दामों पर बेच दिए, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ। हाल ही बेंगलुरु पुलिस आरोपी को गिरफ्तार…
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से आदि कैलास और ऊं पर्वत की यात्रा हेलीकॉप्टर से कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। चार दिवसीय इस यात्रा पर प्रति यात्री करीब 70-75 हजार खर्च होंगे। भारत सरकार की ओर से पहली बार इस यात्रा में जाने के लिए 60 श्रद्धालुओं को अनुमति प्रदान की गई है। केएमवीएन की तैयारियां अंतिम चरण में, 15-15 यात्रियों के चार दल जाएंगे भारत सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 60 यात्रियों को दी है अनुमति उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से…
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 (10+2) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 21 सितंबर से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पायेंगे। फॉर्म भरने के साथ अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क अवश्य जमा करें तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जायेगा। आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन कल से। 20 अक्टूबर तक रहेगा फॉर्म भरने का मौका। नई दिल्ली। 12वीं पास युवा जो रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं उनके लिए महत्वपूर्ण खबर…
