Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
कोरबा. पिकअप को बुकिंग पर ले जाने के नाम पर चालक को बंधक बनाकर 6 लुटेरों ने जमकर मारपीट की. इसके बाद पिकअप और पैसे लूटकर चालक को जंगल में छोड़कर फरार हो गए. पीड़ित की शिकायत पर हरदी बाजार पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.यह मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार के अम्बिका ट्रेडर्स से सिंटेक्स लेकर व ग्राम बोईदा के मनोज हार्डवेयर से पांच बोरी सीमेंट लोड कर ग्राम जेवरा ले जाने पिकअप बुकिंग किया गया था. सोठी जंगल में 6 युवक घेरा लगाए बैठे थे. वहीं बुकिंग ले जाने वाले…
बिलासपुर। न्यायधानी के सिम्स में छेड़छाड़ का मामला समाने आया है. यहां भोजन ठेकेदारकर्मी ने मरीज की अटेंडर की छेड़छाड़ की. पीड़िता की मां ने विरोध किया तो ठेकेदार के कर्मियों ने मां और बेटी की पिटाई की. सिम्स में छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया.मिली जानकारी के अनुसार सिम्स के भोजन ठेकेदार के कर्मियों ने इलाज कराने आई मरीज के परिजन से छेड़छाड़ की. ठेकेदार कर्मियों ने युवती का हाथ मरोड़ा और मोबाइल नंबर मांगा. कर्मी ने युवती के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मां और बेटी से मारपीट कीपुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते…
बिलासपुर। कांग्रेस के शहर जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके वायरल होने के बाद कांग्रेस कमेटी में हड़कंप मच गया. हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने इस बात का खंडन किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल फोन का दुरुपयोग करते हुए सदस्यता दिलाने की शिकायत सिविल लाइन थाने में की. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी पूरे देशभर में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए ऑनलाइन सदस्यता अभियान चला रही है. इसी बीच बिलासपुर में शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राकेश शर्मा…
इस्लामिक उपदेशक और भारत के भगोड़े जाकिर नाइक ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए भारतीय मुसलमानों (Indian Muslim) को भड़काने की कोशिश की है। वक्फ संशोधन बिल (WAQF Bill) पर भगोड़े जाकिर नाइक ने (Zakir Naik on Waqf Amendment Bill) मुसलमानों से मिलकर वक्फ की पवित्रता की हिफाजत करने की अपील की है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय वक्फ संपत्तियों को बचाएं, वक्फ संशोधन विधेयक को अस्वीकार करें। भारत के मुसलमानों को संबोधित करते हुए जाकिर ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक ‘वक्फ की पवित्र स्थिति का उल्लंघन’ है. नाइक ने कहा, ‘अगर…
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कथित तौर पर बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से संपर्क किया और अडानी पावर को बिजली आपूर्ति के लिए बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड से बकाया 800 मिलियन डॉलर के शीघ्र भुगतान में हस्तक्षेप करने की मांग की. गौतम अडानी ने एक पत्र में लिखा, “जबकि हम बांग्लादेश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में लगे हुए हैं, ऋणदाता अब हमारे प्रति सख्त हो गए हैं. मैं बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड से प्राप्त 800 मिलियन डॉलर के बकाया के शीघ्र परिसमापन में आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करता हूं.” पत्र में आगे…
आपने देखा होगा कि बहुत लोग गरमा-गरम चाय पीना पसंद करते हैं. गरमा-गरम खाना खाना पसंद करते हैं. कई बार तो लोग बरसात में भीगने के बाद गर्म चाय, सूप, खिचड़ी खाते हैं, इससे ये लोग मानते हैं कि मूड अच्छा हो जाता है. थकान तुरंत दूर हो जाती है. बेहतर महसूस करते हैं. मगर, क्या आप जानते हैं कि गर्म खाना आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. कैसे? जानने के लिए आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. उमस या गर्मी वाले मौसम में अगर आप गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंच सकता…
गर्म पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. लेकिन इसका उपयोग केवल सेहत ही नहीं, किचन में भी कई समस्याओं को हल करने में किया जा सकता है. यहां कुछ ऐसी किचन ट्रिक्स दी जा रही हैं, जिन्हें गर्म पानी से आसानी से पूरा किया जा सकता है. नए बर्तन जैसे स्टील की कटोरी, चम्मच, प्लेट आदि पर लगे पेपर टैग या स्टीकर कभी-कभी आसानी से नहीं निकलते. ऐसे में इन्हें गर्म पानी में थोड़ी देर के लिए डुबो कर रखें. टैग आसानी से हट जाएगा…
मंगलवार यानी 10 सितंबर को सोने की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है. आज सोना 18 रुपये सस्ता होकर 71695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 120 रुपये सस्ती होकर 83684 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है. देश के अलग-अलग प्रमुख शहरों में सोने की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,860 रुपये प्रति 10…
रायपुर. आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन और पशु हानि की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया गया है. इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी और उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है.जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन और पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो और मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की…
अमेरिका दौरे पर गए राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है। अब डर नहीं लगता। डर निकल गया है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी ने इतना डर फैलाया, छोटे व्यवसायियों पर एजेंसियों पर दबाव बनाया, सब कुछ सेकेंड में गायब हो गया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें यह डर फैलाने में सालों लग गए और कुछ सेकेंड में सब गायब हो गया। संसद में, मैं प्रधानमंत्री को सामने देखता हूं। मैं बता सकता हूं मोदी के विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा संबंध, यह सब अब खत्म हो गया है, यह सब अब…
