Author: The Janta News

CG CRIME : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम झाल से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार को निशाना बनाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस खूनी हमले में महिला, उसके बेटे और नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं महिला का पति और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का आरोप पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार तुलसी दास सारथी और उसके साथियों पर लगा है। बताया जा…

Read More

CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट सदन में रखा। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। GYAN के उत्थान में GATI की शक्ति से SANKALP के साथ आगे बढ़ती विकास यात्रा बजट के मूल आधार स्तंभ S-समावेशी विकास A-अधोसंरचना N-निवेश K-कुशल मानव संसाधन A-अंत्योदय L-लाइवलीहुड P-पॉलिसी से परिणाम तक संतुलित विजन से सतत विकास वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ का अनुमानित बजट इस बार बजट में जल बोर्ड गठन, ‘जी…

Read More

Chhattisgarh Budget 2026-27:  छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी. रानी दुर्गावती योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी. जानिए महिलाओं के लिए क्या है खास – रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी. मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा. इस योजना…

Read More

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है. तापमान में बढ़ोतरी के आसार मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में दिन का तापमान बढ़ेगा, जिससे हल्की गर्मी का एहसास बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना…

Read More

Horoscope 25 February 2026: राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आएगा. कहीं आय के नए स्रोत खुलेंगे तो कहीं खर्च और मानसिक तनाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल. मेष राशि (Aries) अगर आप सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो दिन बेहतर रहेगा. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है. छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा. बेवजह गुस्सा नुकसान करेगा, इसलिए शांत रहें. मित्र की मदद से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मां के स्वास्थ्य में सुधार के…

Read More

Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case: राजपाल यादव इस महीने की शुरुआत से ही चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को 2012 के एक चेक बाउंस केस के चलते जेल जाना पड़ गया। अभिनेता ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, हालांकि इस मामले में 16 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई। राजपाल यादव ने 5 फरवरी को सरेंडर किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में जाने के लिए अनुमति मांगी थी। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें 18 मार्च, 2026 तक की अंतरिम जमानत दे दी। अभिनेता फिलहाल जेल से बाहर…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए। सदन पहुंचते ही कवासी लखमा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। वे BJP नेताओं से गले मिलते दिखे। वीडियो में पहले मंत्री रामविचार नेताम और फिर अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे। बता दें कि कवासी लखमा को बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित…

Read More

IAF Tejas fighter jet crash : भारतीय वायु सेना(आईएएफ) का एक स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस इस माह की शुरुआत में एक अग्रिम एयरबेस पर रनवे से आगे निकल गया था। इससे एयरफ्रेम को काफी नुकसान हुआ था। सूत्रों ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ था। फाइटर जेट के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया था। विमान एक प्रशिक्षण उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। हालांकि, सात फरवरी को हुई इस घटना पर वायु सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी नहीं आया है। पूरे बेडे़ के उड़ान भरने पर लगाई रोक घटना के बाद…

Read More

Chhattisgarh Dry Day News: छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को लेकर अब सरकार ने यू-टर्न लिया है। सरकार ने होली के दिन अब ड्राई डे घोषित कर दिया है। पहले की तरह ही होली के दिन अब शराब की दुकानें नहीं खुलेंगी। पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे। अवैध परिवहन सहित अन्य हुड़दंगियों पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति में होली समेत तीन ड्राई डे को खत्म कर दिया था। नई नीति के अनुसार साल 2026-27 में सिर्फ 4 दिन ड्राई डे घोषित किए गए है, इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस,…

Read More

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को सदन में चर्चा होगी। सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 2813 प्रश्न लगाए गए हैं बजट…

Read More