Author: The Janta News

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के तापमान में फिलहाल हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे यहां ठंड का असर खत्म हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अब उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में पहले से ही तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से यहां अब गर्मी शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड का असर अब नहीं बढ़ेगा और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा. सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 32.9 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जो सामान्य…

Read More

Raipur Sunny Leone Event Cancel: पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वाली सनी लियोनी के रायपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि सनी लियोनी के इवेंट को लेकर पुलिस से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की…

Read More

बलौदाबाजार : थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ये आरोपी राजस्थान के किशनगढ़ और आसपास के इलाकों से जुड़े थे और उन्होंने वीआईपी ट्रेड नाम की फर्जी कंपनी बनाकर पूरे देश में ठगी का जाल फैलाया था। इस मामले में एक शिकायतकर्ता से ही 8 लाख 6 हजार 640 रुपये की ठगी हुई है। लेकिन, पुलिस को संदेह है कि इससे कहीं ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं। श्याम कॉलोनी बलौदाबाजार के निवासी रामचंद्र वस्त्रकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने…

Read More

IndiGo Bomb Threat: इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में बम की धमकी मिलने से एक बार फिर हड़कंप मच गया. सूत्रों के मुताबिक, डिब्रूगढ़ से कोलकाता जा रही फ्लाइट 6E6894 के शौचालय (वॉशरूम) में लिपस्टिक से लिखा हुआ एक धमकी भरा संदेश मिला, जिसमें विमान में बम होने की बात कही गई थी. इस संदेश के मिलते ही विमान में आपात स्थिति बन गई और पायलट ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत प्रीकॉशनरी लैंडिंग का फैसला लिया. विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाली. विमान में…

Read More

Heroin Smuggling In India : बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के सप्लायर मास्टरमाइंड को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है. बिलासपुर पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पंजाब के तरनतारन जिले से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस गांव से आरोपी पकड़ा गया है, वह भारत-पाक सीमा से महज 200 मीटर दूर है. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं, जिन्हें बाद में अलग-अलग…

Read More

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. पश्चिमी हवाएं तेज होने की वजह से रात में तापमान में हल्के उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. शहर में ढाई डिग्री तक चढ़ चुका न्यूनतम तापमान थोड़ा कम होगा. रायपुर में पिछले दो दिन से प्रदेश में सबसे ज्यादा दिन का पारा दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इस दौरान कहीं भी बारिश की गतिविधि नहीं हुई. अगले दो दिनों मौसम शुष्क बने रहने के आसार…

Read More

Rashifal 15 February 2026: 15 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल- महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! मेष राशि  आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा. आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल निकाल लेंगे. घर में व्यवस्था बनाए रखने तथा रखरखाव संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी. किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या में उसका सहयोग करने से खुशी मिलेगी. लवमेट के लिए आज का दिन…

Read More

Symptoms Of Measles: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में अचानक एक खतरनाक वायरस ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। अमेरिका के 20 राज्यों में मीजल्स यानी खसरा के 733 मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में एरिजोना, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा का नाम भी शामिल है। अमेरिका के नागरिकों को खसरा का टीकाकरण कराने की सलाह दी जा रही है। आइए खसरा यानी मीजल्स की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं। खसरा के मुख्य लक्षण- खसरा के लक्षणों की बात की जाए, तो तेज बुखार मीजल्स के मुख्य लक्षणों…

Read More

‘डोंट बी शाय’ पर प्राइम वीडियो और इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बीच हुए कोलैबोरेशन की अनाउंसमेंट के बाद, 12 फरवरी को लंदन में हुए पहले ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ में आलिया भट्ट और निखिल मधोक एक साथ नजर आए। इस इवेंट में ‘डोंट बी शाय’ इकलौता इंडियन टाइटल था जिसने सारी लाइमलाइट बटोरी। ​बातचीत के दौरान इस पर चर्चा हुई कि कैसे फिल्म के किरदारों को एक खास ‘फीमेल गेज’ (महिला नजरिए) से लिखा गया है, नए टैलेंट की क्या अहमियत है और इस फिल्म को सपोर्ट करने के पीछे की क्या सोच थी। यह फिल्म 20 साल की…

Read More

Raigarh News : रायगढ़ जिले में संचालित उद्योगों में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी के चलते हुए हादसों के बाद अब श्रम न्यायालय ने तीन उद्योगों पर लगभग 10 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा दायर किए गए पांच मामलों में यह फैसला आया है, जो उद्योगों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है। पिछले कुछ समय से रायगढ़ जिले में स्थापित विभिन्न उद्योगों में सुरक्षा मानकों की कमी के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में कई श्रमिकों की जान जा चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप…

Read More