Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Sarangarh Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। आगामी 20 फरवरी से शुरू होने जा रही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रयोगशालाओं की स्थिति तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भौतिक रूप से उपस्थित होकर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शासकीय हायर बेलटिकरी का निरीक्षण कर सभी शिक्षकों का बैठक लेकर स्कूल की पढ़ाई, परीक्षा के लिए बच्चों और स्कूल की ओर से…
CG Budget 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा का 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 जनवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार के तीसरे बजट को पेश करेंगे. आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ओपी ने बताया कि यह उनकी सरकार का तीसरा बजट होगा, जो नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को…
Pakistan Army Chief Asim Munir At Munich Event: जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है। कॉन्फ्रेंस में जहां दुनिया के बड़े-बड़े लीडर्स, डिप्लोमैट्स और सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स बिना किसी झंझट के एंट्री ले रहे थे, वहीं मुनीर को प्रवेश द्वार पर एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने लगभग रोक ही दिया था। आसिम मुनीर के साथ जो हुआ उसका वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे ऑफिसर ने मुनीर के गले में लटक रहे आईडी कार्ड पर टैप…
Rohit Sharma Wasim Akram: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला होने से पहले ये सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही थी कि टीम इंडिया हैंडशेक करेगी या नहीं। मुकाबले में ये साफ हो गया कि भारतीय टीम के प्लेयर्स नो हैंडशेक की पॉलिसी पर कायम रहेंगे। इस मैच को देखने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी कोलंबो पहुंचे हुए थे, जिनको आईसीसी ने इस टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। वहीं रोहित का एक वीडियो इस मैच के शुरू होने से पहले का सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तानी…
हर साल लाखों युवा सेना में शामिल होने का सपना देखते हैं. ऐसे ही युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 एक शानदार मौका लेकर आई है. इस भर्ती के जरिए युवाओं को सेना में चार साल तक सेवा देने का अवसर मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत देशभर से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती अभियान में 25 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा. इसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे कई पद शामिल हैं.…
Google Smart Trick: आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉल करने का साधन नहीं रहा, बल्कि हमारी बैंकिंग डिटेल, यूपीआई ऐप्स, निजी दस्तावेज और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक सब कुछ इसी में सुरक्षित रहता है. ऐसे में अगर फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो घबराहट होना स्वाभाविक है. गलत हाथों में जाने पर निजी जानकारी के दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ जाता है. लेकिन समय रहते सही कदम उठाकर आप अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं. जानिए Google का इनबिल्ट सुरक्षा फीचर कई लोग अब भी यह नहीं जानते कि एंड्रॉयड फोन में पहले से एक खास…
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को थिएटर में रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। यह शानदार कमाई जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मुमकिन हुई, जिससे धुरंधर हर हफ्ते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बनी रही। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर ट्रेंड कर रही है। असल में यह अब प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली इंडियन…
Ayushman Card Rules: गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है. यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना में गिनी जाती है. इसके तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है. जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो जाता है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि आयुष्मान कार्ड से एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं और इसके नियम क्या होते हैं. 1 साल में कितनी…
Hammer Missile hogi Made in India: 114 राफेल विमानों के बाद भारत और फ्रांस के बीच एक और बड़ा रक्षा सौदा होने जा रहा है. भारत ने राफेल में इस्तेमाल होने वाली हैमर मिसाइल के लिए डील की है. दिलचस्प बात यह है कि इस मिसाइल का निर्माण अब भारत में ही किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही समझौता (MoU) साइन हो सकता है. 17 फरवरी को फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वॉट्रिन भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगी. दोनों नेता बेंगलुरु में होने वाली छठी भारत-फ्रांस वार्षिक रक्षा वार्ता में शामिल होंगे. इस बैठक में पुराने रक्षा…
Balod Kabra Chhedchhad Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत ग्राम माहुदबी में तीन साल की मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़ कर शव का सिर गायब कर दिए जाने की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। तीन महीने पहले बीमारी से हुई थी मौत जानकारी के अनुसार ग्राम माहुदबी निवासी तीन वर्षीय प्रिया साहू की लगभग तीन महीने पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने गांव…
