Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Income Tax Raids in CG : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड में मंगलवार सुबह आयकर विभाग ने दबिश दी है. इस फैक्ट्री में कोका कोला कंपनी के प्रोडक्ट तैयार किया जाता है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी हुई है. फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पहुंची. बताया जा रहा है कि आईटी विभाग ने और भी विभिन्न राज्यों के फैक्ट्रियों पर भी छापा मारा है. मौके पर मौजूद अधिकारी आय से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं.…
नई दिल्ली: कृषि को हमेशा जीवनदायिनी माना जाता है, लेकिन एक नई अंतरराष्ट्रीय स्टडी ने चेतावनी दी है कि यही खेती धीरे-धीरे पृथ्वी के लिए खतरा बनती जा रही है. ‘नेचर क्लाइमेट चेंज’ जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, दुनिया में खेती से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों का सबसे बड़ा स्रोत सिर्फ छह देश हैं चीन, इंडोनेशिया, भारत, अमेरिका, थाईलैंड और ब्राजील. कुल वैश्विक कृषि प्रदूषण का 61% हिस्सा अकेले इन्हीं देशों से आता है. यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने एक विस्तृत ग्लोबल मैप तैयार किया है जो दिखाता है कि किस फसल, किस क्षेत्र और किन तरीकों से सबसे ज्यादा…
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है. दोनों मामलों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें नगद राशि और सट्टा-सामग्री जब्त की गई है. अलग-अलग क्षेत्रों से दो महिला सटोरिए गिरफ्तार पुलिस ने कवर्धा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी. यहां नन्दिनीन उर्फ़ नीलू गुप्ता को खुद के घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. वहीं मौके से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन बरामद…
CBSE Board Exams 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। देशभर में कुल 43,67,870 परीक्षार्थी इस वर्ष परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की हलचल देखी गई। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पहले दिन 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र आयोजित किए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और गाइडलाइन के पालन के…
Raveena Tandon On Bond With Akshay: फिल्मी सितारों की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर उनके ऑन-स्क्रीन किरदारों से कहीं ज्यादा उनकी निजी जिंदगी और आपसी रिश्तों की चर्चा होती है। दर्शकों के लिए यह हमेशा से ही एक कौतूहल का विषय रहा है कि पर्दे के पीछे कौन किसे डेट कर रहा है या किस मशहूर जोड़ी के टूटने की असली वजह क्या थी। गॉसिप के इसी गलियारे में 90 के दशक की सबसे चर्चित प्रेम कहानी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की थी, जो उस दौर में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बनी हुई थी। उस दौर में रवीना और अक्षय…
Foldable Phone: स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन ने एक नया ट्रेंड बना दिया है. बड़ी स्क्रीन, प्रीमियम डिजाइन और भविष्य जैसा लुक इन सब वजहों से लोग इन्हें खरीदने के लिए उत्साहित रहते हैं. लेकिन क्या सिर्फ स्टाइल और बड़ी डिस्प्ले के कारण फोल्डेबल फोन लेना सही फैसला है? खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेना बेहतर है. फोल्डेबल फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बड़ी डिस्प्ले है. फोन खोलते ही यह छोटे टैबलेट जैसा अनुभव देता है. मूवी देखना, गेम खेलना और मल्टीटास्किंग करना काफी आसान हो जाता है. हालांकि, यही बड़ी स्क्रीन कई बार नाजुक भी साबित…
PNB Bank Recruitment 2026 : अगर आप बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है. PNB ने अप्रेंटिसशिप के तहत कुल 5138 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय तारीख के अंदर आवेदन कर सकते हैं.…
Saumya Chourasia: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया ने कोयला घोटाले के बाद शराब घोटाला केस में हाई कोर्ट में दो जमानत याचिकाएं लगाई है. मामले में ईडी और राज्य शासन ने जवाब के लिए 10 दिन का समय मांगा, जिसे जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने नामंजूर करते हुए 20 फरवरी से पहले जवाब मांगा है. बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दिया था. अब ईडी…
CG Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिलें में इन दिनों आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 आंगनबाड़ी केंन्द्र तकिया रोड केदारपुर में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल…
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर बना हुआ है. शहरी इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है. होली से पहले गर्मी धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है. हालांकि ठंड पूरी तरह से गायब नहीं हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में रात का पारा 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. अगले 7 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलने के आसार हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. सबसे ज्यादा रायपुर में तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस…
