Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: The Janta News
Monsoon Health Tips: गीली मिट्टी की खुशबू, ठंडी हवाएं और बारिश की बूंदों की आवाज, ये मानसून के मौसम को सुहावना बना देती हैं। ये मौसम भीषण गर्मी से राहत दिलाता है और हवा में ठंडक लेकर आता है। बारिश के दिनों में लोग तला भुना बहुत खाने लगते हैं। चाय के साथ पकौड़े, समोसे-कचौड़ी खाना लोगों को खूब पसंद होता है। लेकिन आप ये नहीं जानते कि ये मौसम बीमारियों और इंफेक्शन का भी है। इस मौसम में बाहर का खाना सबसे जल्दी खराब होता है। जिससे बीमार पड़ने में देर नहीं लगती। इसलिए बाहर की ये कुछ चीजें…
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा और चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपती को धमकाया। इसके बाद वह महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर मौके से फरार हो गया। वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें नकाबपोश आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21) को गिरफ्तार कर लिया, जो कि मध्य प्रदेश के मंडला…
CG News: मानसून में रहें सतर्क! विद्युत कंपनी ने करंट हादसों से बचाव के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी
रायपुर : बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों के संपर्क में आने से हर वर्ष कई हादसे होते हैं, जिनमें कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। इन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं…
रायपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत छत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं, 7वीं और 8वीं की किताबें और पाठ्यक्रम बदले जाएंगे। पहली से तीसरी और 6वीं की नई किताबों के बाद अब इस चरण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने 7 जुलाई से 30 सितंबर तक तीन महीने का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। नई किताबें एनसीईआरटी के नए पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी, लेकिन इनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भूगोल, लोकजीवन, जनजातीय इतिहास और स्थानीय महापुरुषों से जुड़ी सामग्री भी शामिल की जाएगी। पूरे काम के लिए सेवानिवृत्त प्राचार्यों और विषय…
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के तहत चार राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. ये राज्य ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम है. इन राज्यों में से SIR प्रक्रिया के तहत 22 लाख से अधिक लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. हालांकि, चुनाव आयोग ने साफ किया है कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए गए हैं, उन्हें दोबारा अपना नाम जुड़वाने का मौका दिया जाएगा. चुनाव आयोग के अनुसार, ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम में SIR अभियान के तहत मतदाता सूची की…
CG High Court Decision: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों और उनकी रिलीविंग को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी का स्थानांतरण हो गया है तो विभाग आदिवासी क्षेत्र में विकल्प नहीं मिलने का बहाना बनाकर उसकी रिलीविंग नहीं रोक सकता। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 20 दिनों के भीतर कार्यमुक्त करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। CG Weather News: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ अवदाब, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके जिले का मौसम बस्तर नारायणपुर जिले में पदस्थ चंद्रशेखर मंडावी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया…
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान पर हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है. फिलहाल मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है. आज यानी 7 जुलाई को झारखण्ड और ओडिशा के पास बने अवदाब के कारण मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 8 जुलाई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी…
छत्तीसगढ़ के CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सों के जरिए प्रदेश के छात्र अब घर बैठे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), पायथन प्रोग्रामिंग, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी और अन्य डिजिटल स्किल्स सीख सकेंगे। खास बात यह है कि इन कोर्सों के लिए छात्रों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर और प्रदेश के अन्य जिलों में संचालित CBSE स्कूलों के हजारों…
Aaj ka Rashifal 7 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, तरक्की और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। वहीं, कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र, आर्थिक मामलों और सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, राजनीतिक सरगर्मी तेज मेष राशि आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी का पाठ पढ़ाने वाला है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर माताजी की नाराज़गी का सामना करना…
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की खाली हुई तीन राज्यसभा की सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान हो गया है. 24 जुलाई को इन सीटों पर चुनाव होगा. टीएमसी के तीन सांसदों सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चक बराइक के इस्तीफे के बाद खाली हुई हैं ये सीटें. माना जा रहा है कि बीजेपी इन तीनों नेताओं को पश्चिम बंगाल से अपना कैंडिडेट बनाएगी. तीनों सीटों पर कार्यकाल अगस्त 2029 तक बाकी है. राज्य की तीनों सीटों बीजेपी की झोली में जाएंगी. CG News: यूपी पहुंचने से पहले ही धरा गया करोड़ों का गांजा, पुलिस ने एक आरोपी को…

