Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, May 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी: सुरक्षाबलों ने दुर्गम इलाके में फहराया तिरंगा

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 393
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बीजापुर। सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई में 1 और बड़ी सफलता हासिल की है. जवानों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर बसे नक्सलियों के गढ़ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर भारत का तिरंगा लहराया दिया है. यह देश में नक्सलवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ी कार्रवाई है, जिसमें सुरक्षा बल के जवान बीते 9 दिन से लगातार लाल आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. नक्सलवाद के खिलाफ यह लड़ाई अब अंतिम पड़ाव पर है.

बता दें, कर्रेगुट्टा पहाड़ पर एंटी नक्सल ऑपरेशन का आज 9वां दिन है. नक्सलियों के खात्मे के लिए लगभग 10 से 12 हजार जवानों ने पहाड़ी को अपने कब्जे में कर लिया है. जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों समेत सैकड़ों नक्सलियों का खात्मा और उनके सभी बंकरों को ध्वस्त करने का संकल्प किया है.

बीते मंगलवार को फोर्स ने पहाड़ पर कब्जा कर लिया है. यहां हेलीकॉप्टर की सहायता से 500 जवानों को उतारा गया. पहले इस ऑपरेशन में सिर्फ छत्तीसगढ़ पुलिस, तेलंगाना पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स शामिल थी. वहीं अब बिहार और झारखंड के सेंट्रल सुरक्षाबल के जवानों की भी कर्रेगुट्टा पहुंचने की जानकारी सामने आई है.

IFS तबादला सूची जारी: प्रमुख जिलों के डीएफओ समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर

नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में जवानों ने अब तक 5 नक्सलियों को ढेर किया है, जिनमें से 3 महिला नक्सलियों के शव समेत कई हथियार भी बरामद हुए हैं. वहीं कर्रेगुट्टा पहाड़ का तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच होने की वजह से कई जवानों की तबीयत भी बिगड़ी है. ऑपरेशन के दौरान तेज गर्मी से लगभग 40 जवान डिहाइड्रेशन के शिकार हुए और 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से घायल भी हुए हैं.

फोर्स के अफसरों ने बताया कि अभी ऑपरेशन को रोका नहीं जाएगा, ऑपरेशन जारी रहेगा. कर्रेगुट्टा से लगे दो और पहाड़ हैं, जिस पर भी फोर्स कब्जा करेगी. भोपालपटनम इलाके के पहाड़ पर कब्जे के बाद भोपालपटनम की ओर से भी आवाजाही शुरू की जाएगी.

कर्रेगुट्टा में जारी नक्सल ऑपरेशन के बीच आईबी चीफ तपन डेका ने छत्तीसगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में तय किया गया कि ऑपरेशन जारी रहेगा और फोर्स को बैकअप के लिए दूसरे जिलों से भी बुलाया जाएगा. कर्रेगुट्टा पहाड़ पर चल रहे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोकवाने के लिए तेलंगाना शांतिवार्ता के सदस्य ने सीएम रेवंत रेड्डी से मुलाकात की. उन्होंने सीएम से ऑपरेशन रोकने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने का अनुरोध किया, जिस पर सीएम ने पहल करने का आश्वासन दिया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: अरूण पांडेय बने छत्तीसगढ़ के नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश

May 27, 2026

तेंदूपत्ता अग्निकांड पर सख्त एक्शन: वन मंत्री ने हटाए DFO, जांच के लिए अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति

May 27, 2026

CG NEWS : कांग्रेस के हल्ला बोल का असर, SDM ने मानीं 3 मांगें; टीएस सिंहदेव और दीपक बैज ने खत्म किया अनशन

May 27, 2026

CG Crime : होटल में खौफनाक वारदात: महिला की ब्लेड से गला रेतकर हत्या, पति-बेटा गंभीर घायल

May 27, 2026

CG School Rules Changed: स्कूलों में सख्ती… अब 75% अटेंडेंस अनिवार्य, खराब रिजल्ट पर होगी कार्रवाई, नए नियम लागू

May 27, 2026

CG IPS अपडेट: छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस नीतू कमल और डी. श्रवण को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में IG पद के लिए हुआ इंपैनल

May 27, 2026
Editors Picks

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026

CG News: अरूण पांडेय बने छत्तीसगढ़ के नए PCCF, सरकार ने जारी किया आदेश

May 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SC on SIR: सुप्रीम कोर्ट में विपक्ष को झटका, SIR पर कांग्रेस-TMC-RJD की सभी आपत्तियां खारिज

May 27, 2026

लेबनानी नदी किनारे भड़की जंग, रातभर इजरायल-हिजबुल्ला में ताबड़तोड़ हमले, इतने लोगों ने गंवाई जान

May 27, 2026

IPL में बड़ा बदलाव! अब दो फेज में होगा टूर्नामेंट, सितंबर-अक्टूबर में भी होंगे मैच

May 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.