रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पंपों पर पीयूसी स्टेशन बनाने जा रहे हैं. जिसके बाद लोग पेट्रोल पंपों पर फ्यूल, हवा के साथ प्रदूषण जांच भी करा सकेंगे. इसका उद्देश्य वाहनों से निकालने वाले धुंए पर रोक लगाना है. परिवहन सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आज बैठक की. जिसमें तेल कंपनियों ने अपने पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र (पीयूसी सेंटर) स्थापित करने के निर्देश पर सहमति जताई.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




