Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 55
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: नशे के खिलाफ DRI ने देशभर में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़, बिहार, पंजाब, तेलगांना समेत कर्नाटका में चलाए गए ऑपरेशन में कुल 709.6 किलोग्राम गांजा, 24.5 किलोग्राम हाई-ग्रेड हाइड्रोपोनिक गांजा और 5 किलोग्राम चरस जब्त किया गया है। इस ऑपरेशन में NDPS अधिनियम, 1985 के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं DRI का 01 अधिकारी घायल हुआ है।

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

रायपुर में करीब 500 किलो गांजा जब्त

रायपुर में DRI ने 8 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। अधिकारियों ने पुराने धमतरी रोड के पास विशाखापट्टनम से आ रहे दो ट्रकों को रोककर तलाशी ली। ट्रकों के लोडिंग क्षेत्र में रखी 10 बोरियों के भीतर छिपाए गए 61 पैकेट मिले। जांच में इनमें गांजा होने की पुष्टि हुई। दोनों ट्रकों से कुल 375.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले 26 अगस्त 2026 को भी DRI ने रायपुर के पास एक ट्रक को रोककर उसमें छिपाया गया करीब 124 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

पटना में DRI टीम पर हमला, 140.5 किलो गांजा बरामद

बिहार के पटना में 5-6 सितंबर को खुफिया सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने पीछा कर औरंगाबाद-पटना हाईवे पर एक ट्रक को रोका। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों पर हमला किया गया, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की तलाशी में ड्राइवर के केबिन के पीछे एक गुप्त केबिन मिला। इसमें छिपाकर रखे 90 पैकेटों में 140.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ट्रक समेत गांजा जब्त कर लिया गया है।

लुधियाना में कार की फ्लोर कैविटी से 69 किलो गांजा जब्त

पंजाब के लुधियाना में 1-2 सितंबर को DRI ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार के फर्श में विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में 67 पैकेटों में 69 किलोग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था। वाहन और मादक पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 5 किलो चरस बरामद

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 3 सितंबर को अमरनाथ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान करीब 5 किलोग्राम चरस (हशीश) बरामद हुई। DRI के मुताबिक, दो यात्रियों ने चरस को जांघों पर घुटने के कवर की तरह बांधकर और साड़ियों के भीतर छिपाकर रखा था। जांच में सामने आया कि चरस को नेपाल से तस्करी कर भारत लाया गया था। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट का Go-Around, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार

विदेश से हाइड्रोपोनिक गांजा लाने वाले तीन यात्री गिरफ्तार

हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी DRI ने पिछले 15 दिनों में तीन अलग-अलग अभियानों में कार्रवाई की। हनोई (वियतनाम) और बैंकॉक (थाईलैंड) से पहुंचे तीन यात्रियों के पास से कुल 24.6 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। DRI ने कहा कि इन अभियानों से सड़क, रेल और हवाई मार्गों के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उसकी खुफिया आधारित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

September 9, 2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर Air India फ्लाइट का Go-Around, दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग, राहुल गांधी भी थे सवार

September 9, 2026

Nora Fatehi: नोरा फतेही की बढ़ीं मुश्किलें! 3 करोड़ के मानहानि केस ने मचाई हलचल, जानें पूरा विवाद

September 9, 2026

Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 9 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती, फ्री कोचिंग का भी लाभ 

September 9, 2026

RRB Paramedical Recruitment: रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

September 9, 2026
Editors Picks

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

September 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.