Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IPL Match in Raipur: विराट कोहली 6 दिन और रोहित शर्मा 4 दिन रहेंगे रायपुर में, आईपीएल मैच को लेकर बढ़ा क्रेज; टिकटों की बिक्री अगले हफ्ते से

April 30, 2026

Chhattisgarh Property Tax: आज ही भरें संपत्ति कर, नहीं तो होगी कुर्की-सीलबंदी – नगर निगम की सख्त चेतावनी

April 30, 2026

CG 5th-8th Result OUT Today: छात्रों का इंतजार खत्म! आज आएगा 5वीं और 8वीं का परिणाम

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, April 30
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
दिल्ली
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वजह है 29 अप्रैल को आई आंधी-तूफान और कई जगहों पर हुई बारिश. जिसकी वजह से चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. बुधवार को दिन में भले ही तेज धूप और गर्मी महसूस की गई लेकिन शाम होते-होते मौसम सुहावना हो गया. जिसका असर गुरुवार के मौसम पर भी देखे को मिल रहा है. सुबह से ही न तो ज्यादा गर्मी है और न ही ज्यादा ठंडक. मौसम हर दिन से बेहतर है. बारिश और तूफान का ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक देखा जा सकता है. 10 जिलों में आंधी, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दिया है. इसका असर मध्य और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. इस दौरान 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है और दिल में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन हल्की धूप जरूर रहेगी. हालांकि मौसम में आए बदलाव की वजह से हीटवेब में राहत की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है.

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल को आंधी और बारिश की संभवना जताई गई है. जिसकी वजह से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी. अलीगढ़, गोरखपुर,  वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, अमेठी, सुल्तानपुर, और फुरसतगंज में आज बारिश हो सकती है. वहीं  लखनऊ में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. वहीं गरज के साथ छीटें भी पड़ सकती हैं. राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली के साथ ही  तेज हवाएं भी चल सकती है.

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार के सभी 38 जिलों में आज गरज के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट है. राज्य के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज आंधी और बारिश और हो सकती है. इस दौरान बिजली भी गिरने की संभावना है. इसीलिए संभकर रहने की जरूरत है. मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओले गिरने का अनुमान जताया है. इस दौरान करीब 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. खासकर पहाड़ी क्षेत्रों जैसे नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी,  चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ बागेश्वर के लिए बारिश औ ओले का अलर्ट जारी है. पूरे उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में हल्की बारिश देखी जा सकती है. 5 मई तक मौसम का यही हाल देखने को मिल सकता है.

30 अप्रैल को मौसम में आए बदलाव का असर घर के टैकों के पानी पर भी देखा जा रहा है. हर दिन सुबह टैंकों का पानी गर्मी की वजह से उबलने लगता था, लेकिन 30 अप्रैल की सुबह ये पानी का तापमान राहत भरा रहा. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौसम कुछ राहत भरा है.  मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Aaj Ka Mausam: हीटवेव का कहर जारी… उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 3 दिन तक भीषण गर्मी, फिर मिलेगी राहत

April 27, 2026

Weather Update Today: उत्तर भारत में लू का कहर… दिल्ली, यूपी, राजस्थान और एमपी में अलर्ट, IMD ने बताई कब मिलेगी राहत

April 26, 2026

IMD Alert: दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में हीटवेव का खतरा, दिन ही नहीं अब रातें भी करेंगी बेहाल

April 24, 2026

Weather News: आग उगलता मौसम… 45°C तक चढ़ेगा पारा, UP-दिल्ली समेत कई राज्यों में लू का अलर्ट

April 23, 2026

Heatwave Alert: यूपी और छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तापमान 45°C के पार, MP में हीटवेव; क्या है दिल्ली-राजस्थान के मौसम का हाल?

April 19, 2026

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप: पारा 45°C पार, एमपी में हीटवेव का अलर्ट; जानें दिल्ली-राजस्थान का हाल

April 18, 2026
Editors Picks

IPL Match in Raipur: विराट कोहली 6 दिन और रोहित शर्मा 4 दिन रहेंगे रायपुर में, आईपीएल मैच को लेकर बढ़ा क्रेज; टिकटों की बिक्री अगले हफ्ते से

April 30, 2026

Chhattisgarh Property Tax: आज ही भरें संपत्ति कर, नहीं तो होगी कुर्की-सीलबंदी – नगर निगम की सख्त चेतावनी

April 30, 2026

CG 5th-8th Result OUT Today: छात्रों का इंतजार खत्म! आज आएगा 5वीं और 8वीं का परिणाम

April 30, 2026

Neha Dhupia: ‘भगवान का शुक्र है कि मैं प्रेग्नेंट हो गई’, शादी से पहले हुई प्रेग्नेंसी पर ये क्या बोल गईं नेहा धूपिया

April 30, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IPL Match in Raipur: विराट कोहली 6 दिन और रोहित शर्मा 4 दिन रहेंगे रायपुर में, आईपीएल मैच को लेकर बढ़ा क्रेज; टिकटों की बिक्री अगले हफ्ते से

April 30, 2026

Chhattisgarh Property Tax: आज ही भरें संपत्ति कर, नहीं तो होगी कुर्की-सीलबंदी – नगर निगम की सख्त चेतावनी

April 30, 2026

CG 5th-8th Result OUT Today: छात्रों का इंतजार खत्म! आज आएगा 5वीं और 8वीं का परिणाम

April 30, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.