Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, May 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
देश
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: पूरे देश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के कई रूप देखने को मिल रहे हैं. कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कहीं प्रचंड गर्मी पड़ रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 मई को यूपी, बिहार सहित 11 राज्यों में आंधी-बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले दो दिनों से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे भागों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. 1 मई को भी इन तीनों राज्यों में बारिश होने की संभावना है. 1 मई 2026 तक पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हो जाने के कारण यूपी-बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में आंधी और बारिश होने की संभावना है. ओलावृष्टि के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है. दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में प्री मानसून के चलते बारिश हो सकती है. शुक्रवार को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है.

आज इन 11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 1 मई को जिन 11 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा , पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम और नागालैंड शामिल हैं. इस दौरान कई राज्यों में यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में ओले गिरने की भी संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शाम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने 1 मई 2026 को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की है. शुक्रवार को दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शाहदरा, विवेक विहार, सीलमपुर, प्रीत विहार, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद और नोएडा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यूपी के कई जिलों में आज और कल आंधी-पानी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 और 2 मई को यूपी के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, कौशांबी, बांदा, नोएडा, गाजियाबाद, हमीरपुर, कानपुर, फतेहपुर, चित्रकूट, जालौन, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत कबीर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में एक-दो दिनों से बारिश हो रही है. इससे मौसम काफी सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने 1 मई को बिहार के 22 जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई स्थानों पर ठनका के साथ ओले भी गिरने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक शुक्रवार को जिन जिलों में बारिश होगी उनमें पटना, गया, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, वैशाली, सारण, भोजपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, खगड़िया आदि शामिल हैं. पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026

Aaj Ka Mausam: हीटवेव का कहर जारी… उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 3 दिन तक भीषण गर्मी, फिर मिलेगी राहत

April 27, 2026
Editors Picks

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026

Amit Shah CG Visit : छत्तीसगढ़ आ रहे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सुरक्षा से लेकर बैठकों तक…यहां देखें पूरा मिनट टू मिनट प्लान

May 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

PM Modi Netherlands Visit: झालमुरी यहां भी पहुंच गई क्या? नीदरलैंड्स में PM मोदी का मजाकिया अंदाज, सुनते ही गूंज उठीं तालियां

May 16, 2026

ISIS Commandar Death: ट्रंप के आदेश पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, ISIS का खूंखार आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी ढेर

May 16, 2026

IPL 2026 फाइनल से पहले बढ़ी हलचल! क्या भारत आएंगे PCB चीफ Mohsin Naqvi? ICC मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

May 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.