Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पर करेंगे विशेष बैठक

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 96
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

श्रीनगर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रविवार (6 अप्रैल) से तीन दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। इस दौरे में वे LoC पर बनी चौकियों पर जाकर हालात का जायजा लेंगे, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और विकास कार्यों पर बैठक करेंगे।

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद यह गृहमंत्री शाह का पहला दौरा है। शाह सबसे पहले रविवार शाम जम्मू पहुंचेंगे, जहां वे सबसे पहले राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद शाह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जाएंगे। जहां वे बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार को, गृहमंत्री कठुआ जिले में बीएसएफ की सीमा चौकी ‘विनय’ का दौरा करेंगे और वहां की सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेंगे।

सोमवार को ही वे जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिवारों से मिलेंगे और कुछ को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी देंगे। यह कार्यक्रम राजभवन, जम्मू में होगा। मंगलवार (8 अप्रैल) को गृहमंत्री , श्रीनगर स्थित राजभवन में बैठक करेंगे।

इसमें जम्मू-कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद एक दूसरी बैठक में राज्य की सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को शाह श्रीनगर से वापिस दिल्ली लौट जाएंगे।

राज्यसभा में शाह बोले- मोदी ने कश्मीर में लोकतंत्र की नींव रखी

अमित शाह ने 19 मार्च को राज्यसभा में बजट सत्र के दौरान चर्चा में कहा था कि जम्मू कश्मीर में 2004 से 2014 के बीच 7,217 आतंकी घटनाएं हुई थीं, लेकिन 2014 से 2024 के बीच यह घटकर 2,242 रह गईं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों में नागरिकों की मौत में 81% की कमी, सुरक्षाकर्मियों की शहादत में 50% की कमी और पत्थरबाजी की घटनाएं अब पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। वहीं, 2004 में जहां 1,587 आतंकी घटनाएं हुई थीं।

शाह ने कहा- 2024 में केवल 85 घटनाएं हुईं। 2004 में 733 नागरिक मारे गए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 26 रह गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में लोकतंत्र की नींव रखी है और अब सरकार आतंकियों से कड़ा और सीधे जवाब देती है।

गृह मंत्री ने आगे कहा- जम्मू-कश्मीर में विपक्ष के 33 साल के शासनकाल में वहां सिनेमाहॉल ही नहीं खुलते थे। हमने 2019 में आर्टिकल 370 हटाया। जी-20 की बैठक में दुनियाभर के राजनयिक वहां गए। हमने वहां सफलतापूर्वक चुनाव करवाए। एक गोली तक नहीं चली।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026

जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई! ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

August 25, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026

जेंलेस्की के शहर पर रूस का भीषण ड्रोन हमला, शॉपिंग मॉल में मची तबाही… 121 लोग हुए घायल; जाने कितने लोगों की हुई मौत

August 22, 2026

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 मजदूरों की मौके पर मौत; कई अब भी फंसे

August 19, 2026

गाजा को लेकर इजरायली मंत्री बेन-ग्विर के बयान से मचा बवाल, बोले- हर रात 30-40 लोगों को मारना चाहिए

August 17, 2026
Editors Picks

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026

CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

August 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.