Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Business
Business

हुंडई का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 14 अक्टूबर को बाजार में आएगा

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
नई दिल्ली : दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की भारतीय शाखा हुंडई मोटर इंडिया का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 14 अक्टूबर को बाजार में आने की उम्मीद है, इस घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। करीब 25,000 करोड़ रुपये मूल्य का यह आईपीओ भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। भारत में इससे पहले सबसे बड़ा आईपीओ एलआईसी का 21,000 करोड़ रुपये का आरंभिक शेयर बिक्री था। जून में दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी द्वारा 142,194,700 इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए पेशकश (ओएफएस) है, जिसमें कोई नया निर्गम घटक नहीं है। वाहन निर्माता को 24 सितंबर को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से अपना आईपीओ जारी करने की मंजूरी मिल गई।

चूंकि सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड, जो मारुति सुजुकी इंडिया के बाद भारत में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता है, को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी। अपने ड्राफ्ट पेपर्स में, हुंडई मोटर इंडिया ने कहा कि उसे उम्मीद है कि इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से “हमारी दृश्यता और ब्रांड छवि बढ़ेगी और शेयरों के लिए तरलता और सार्वजनिक बाजार उपलब्ध होगा”। हुंडई मोटर इंडिया ने 1996 में भारत में परिचालन शुरू किया और वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में 13 मॉडल बेचती है। आईपीओ लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब प्राथमिक बाजार में विभिन्न क्षेत्रों के जारीकर्ताओं और निवेशकों दोनों की ओर से मजबूत रुचि देखी जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Rule Change From 1 August: आज से लागू हुए नए नियम! LPG, ईंधन, तत्काल टिकट और ITR समेत इन 10 चीजों में बड़ा बदलाव

August 1, 2026

1st August Rule Change : 1 अगस्त से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! तत्काल टिकट, CKYC समेत इन बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

July 31, 2026

Price Change 1st August: 1 अगस्त से महंगाई का बड़ा झटका! चाय, साबुन, हेयर ऑयल से लेकर टीवी-फ्रिज और कार तक बढ़ सकते हैं दाम

July 30, 2026

डीमार्ट ने बढ़ाया फार्मेसी कारोबार, दवाइयों पर 20% तक की छूट

July 29, 2026

पश्चिम एशिया संकट पर RBI गवर्नर का बयान—भारत ने बढ़ाया घरेलू तेल और गैस उत्पादन

April 21, 2026

अमेरिका में टैरिफ रिफंड शुरू—वॉलमार्ट को मिल सकते हैं 10 बिलियन डॉलर, अन्य कंपनियों पर भी नजर

April 21, 2026
Editors Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

CG Teacher Transfer: बड़ी संख्या में शिक्षकों का हुआ तबादला, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

August 26, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Crime News: लिव-इन पार्टनर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने भी गला काटकर की जान देने की कोशिश

August 26, 2026

Nepal Flash Flood: तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका

August 26, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.