Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India & weather
India & weather

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज, 3 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 7 अप्रैल को देशभर में बारिश की संभावना

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
बारिश
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आने वाले दिनों में पूरे देश में बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभों के एक के बाद एक आने की संभावना है, जिनका सबसे ज्यादा असर 7 और 8 अप्रैल को रहेगा। कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 9 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़ में 6 अप्रैल को, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अप्रैल को, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 और 8 अप्रैल को, बिहार में 6 और 8 अप्रैल को, और झारखंड में 6-8 अप्रैल, 2026 के दौरान छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 8 और 9 अप्रैल को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है।

अभी गर्मी का प्रकोप नहीं

अगले 7 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद 7-8 अप्रैल को इसमें 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वहीं, 9-11 अप्रैल के आसपास इसमें दोबारा 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, मध्य भारत में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद 11 अप्रैल तक इसमें कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

पूर्वी भारत में सामान्य से कम रहेगा तापमान

पूर्वी भारत में 8 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं, 9-11 अप्रैल के बीच यह 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। 7-9 अप्रैल के बीच यह 3-5 डिग्री तक कम हो सकता है। इसके बाद 10-11 अप्रैल तक कोई बदलाव होने के आसार नहीं हैं। पश्चिम भारत में 7 अप्रैल तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 8-10 अप्रैल के बीच यह 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

उत्तर और मध्य भारत में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजस्थान, बिहार और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन सभी जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर और गुजरात में मौसम सामान्य रह सकता है।

7 अप्रैल को पूरे देश में हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर 7 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दिन जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दिन देश के अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम सामान्य रह सकता है। इसके अलावा पूरे देश में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 8 अप्रैल को भी यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

दिल्ली से पहाड़ तक बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी-उत्तराखंड में तेज हवाओं संग भारी बारिश की चेतावनी; पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

May 7, 2026

Weather Forecast: दिल्ली से बिहार तक मौसम का कहर! ओले-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कब तक जारी रहेगा ये दौर

May 6, 2026

Rain Alert: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, UP-राजस्थान से बंगाल तक मौसम ने ली अचानक करवट

May 4, 2026

दिल्ली-NCR से लेकर राजस्थान-MP तक बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बीच कई शहरों में 44°C पार तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम?

May 3, 2026

Aaj Ka Mausam 1 may 2026: देश के 11 राज्यों में तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली-NCR से बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

May 1, 2026

दिल्ली-NCR सहित 10 राज्यों में मौसम का यू-टर्न: तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली का अलर्ट

April 30, 2026
Editors Picks

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

SSR 2027 का शेड्यूल जारी, चुनाव आयोग ने बताया कब और कैसे होगा वोटर लिस्ट का रिवीजन

October 16, 2026

CJP Protest: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

October 16, 2026

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.