Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने दोहराई 7 साल पुरानी गलती, टीम इंडिया का हो गया नुकसान, 1 गेंद ने ताजा किए न भूलने वाले जख्म

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान टीम के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया, लेकिन एक बार फिर टेलएंडर भारतीय टीम की परेशानी बन गए। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपने नौ विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। दिन के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑल आउट हो सकती थी, लेकिन किस्मत ने उसका साथ दिया और नाथन लियोन साफ आउट होने के बाद भी पेविलयन नहीं लौटे। इसका कारण जसप्रीत बुमराह की एक गलती रही।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 333 रनों की बढ़त ले ली है। स्टम्प्स तक लियोन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं स्कॉट बोलैंड 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी में 369 रन बनाए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 105 रनों की बढ़त लेकर उतरी थी। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर ही दिया होता, लेकिन जसप्रीत बुमराह की एक गलती ने भारत का नुकसान करा दिया। 82वें ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने लियोन का विकेट ले लिया था।

उनकी गेंद लियोन के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में गई और तीसरी स्लिप में खड़े केएल राहुल ने उनका कैच लपक लिया, लेकिन तभी पता चला कि ये गेंद नो बॉल है। बुमराह का पैर पॉपिंग क्रीज से आगे था और इसी कारण भारत के हाथ से ये विकेट लेने और ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने का मौका फिसल गया। अगर ये आउट हो जाता तो लियोन की पारी का अंत 29 रनों के निजी स्कोर पर ही हो जाता।

बुमराह ने इस ओवर में कुल 14 रन दिए जिसके कारण लियोन अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने चौका मारा था। इसके बाद अगली गेंद पर एक भी रन नहीं आया। तीसरी गेंद नो बॉल हो गई। अगली गेंद पर दो रन आए। चौथी गेंद फिर नो बॉल हो गई जिस पर लियोन बच गए। अगली गेंद पर फिर दो रन आए। पांचवीं गेंद खाली रही और आखिरी गेंद पर लियोन ने चौका मार दिया।

बुमराह ने कुछ इस तरह की गलती सात साल पहले 2017 में की थी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से था। उस मैच में फखर जमां ने शानदार शतकीय पारी खेली थी, लेकिन पारी की शुरुआत में ही बुमराह ने फखर को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया था। हालांकि, ये नो बॉल थी और फिर फखर ने जमकर भारतीय गेंदबाजों की कुटाई की थी। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ये पहली बार था तब पाकिस्तान ने किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को हराया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

Tilak Varma: तिलक वर्मा का T20 क्रिकेट में ऐतिहासिक कारनामा, 5000 रन पूरे कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

October 10, 2026

IND vs WI 2nd T20 LIVE: आज बिल्कुल मुफ्त में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला? जानें मैच शुरू होने का समय

October 9, 2026

ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर की टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग, लखनऊ शतक के बाद पहली बार टॉप-10 में एंट्री

October 7, 2026

Harmanpreet Kaur quits captaincy: हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, सभी फॉर्मेट की कप्तानी से दिया इस्तीफा, बोलीं- चुकानी पड़ी निजी कीमत

October 6, 2026

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

October 5, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.