Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

July 27, 2026

सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

July 27, 2026

Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

CG Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले – पावर कंपनी के IPO को हरी झंडी, विकास योजनाओं को नई गति; देखें सभी अहम निर्णय…

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 147
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG Cabinet Meeting: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के आर्थिक विकास, कृषि, ऊर्जा, परिवहन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य निर्णयों में सबसे महत्वपूर्ण फैसला छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक सहमति है।

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की बड़ी भर्ती, SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

इस निर्णय से कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत होने के साथ पारदर्शिता बढ़ेगी और आम निवेशकों को भागीदारी का अवसर मिलेगा। इसके लिए संचालक मंडल को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकृत किया गया है।दूसरा बड़ा निर्णय कृषि क्षेत्र से जुड़ा है, जिसमें खरीफ 2026 से “कृषक उन्नति योजना” के नए स्वरूप को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को धान के बजाय दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलें अपनाने पर प्रति एकड़ 15,000 रुपये की आदान सहायता दी जाएगी।

इसका उद्देश्य फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, धान पर निर्भरता कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। यह लाभ एकीकृत किसान पोर्टल, एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे के आधार पर दिया जाएगा, जिससे कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता और तकनीकी सुधार सुनिश्चित होगा। तीसरे निर्णय के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना वितरण को वित्त वर्ष 2026-27 तक जारी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था को मंजूरी दी गई। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नेमल (NeML) ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से 0.25 प्रतिशत या उससे कम सेवा शुल्क पर चना खरीदने की अनुमति दी गई है। साथ ही अप्रैल से जून 2026 तक तीन माह की अवधि वृद्धि को भी मंजूरी दी गई, जिससे गरीब और पात्र परिवारों को चना वितरण निर्बाध रूप से जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी योजना: 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

चौथा महत्वपूर्ण निर्णय योग विषय से संबंधित है। मंत्रिपरिषद ने योग को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन करने का निर्णय लिया है। इसे आयुष प्रणाली का हिस्सा मानते हुए यह बदलाव किया गया है, जिससे योग शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान का बेहतर समन्वय हो सकेगा। पांचवें निर्णय में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को गति देने के लिए पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) के अंतर्गत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) की सहमति भारत सरकार को भेजने की अनुमति दी गई है। इन बसों का संचालन रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में किया जाएगा। इस योजना से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

सरेआम ट्रोल हुए डोनाल्ड ट्रंप! NBA फाइनल्स में दर्शकों ने की जोरदार हूटिंग, VIDEO हुआ वायरल

छठे निर्णय के तहत नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को आपसी सहमति से भूमि क्रय पर स्टाम्प ड्यूटी छूट की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। इससे नवा रायपुर के सुनियोजित विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार को गति मिलेगी। सातवें और अंतिम बड़े निर्णय में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत खनिज परिवहन वाहनों में आरएफआईडी टैग और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य किया जाएगा। खनिज के ग्रेड निर्धारण और मात्रा आकलन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा भंडारण अनुज्ञापत्र की फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट बढ़ाने, लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सुधार लागू करने के निर्णय भी लिए गए हैं। इन बदलावों से अवैध खनन पर रोक लगेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। सरकार का कहना है कि इन सभी निर्णयों से राज्य के कृषि, ऊर्जा, परिवहन और खनिज क्षेत्रों में नई गति आएगी और विकास की प्रक्रिया और मजबूत होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

July 27, 2026

सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

July 27, 2026

Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

July 27, 2026

सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

July 27, 2026

CG Placement Employees Strike: छत्तीसगढ़ में प्लेसमेंट कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, 6-7 अगस्त को सरकारी कामकाज होगा प्रभावित

July 27, 2026

समंदर की गहराइयों में प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने स्कूबा डाइविंग के दौरान तेजस्वी को किया प्रपोज

July 27, 2026
Editors Picks

CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

July 27, 2026

सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

July 27, 2026

Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

July 27, 2026

सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका! CGSSB ने निकाली 2292 सहायक शिक्षक भर्ती, ऐसे करें आवेदन

July 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Rain Update: अगले 4 दिन छत्तीसगढ़ पर मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

July 27, 2026

सावधान! BLO बनकर आ रहा फर्जी कॉल, एक OTP से उड़ सकती है आपकी मेहनत की कमाई

July 27, 2026

Annapurna Grain ATM: छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द शुरू होगा ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम, अब मशीन से मिलेगा राशन, जानिए कैसे करेगा काम

July 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.