24.6 C
Raipur
Wednesday, March 19, 2025

मोदी मॉरीशस दौरे पर, राष्ट्रीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

Must read

पोर्ट लुइस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका स्वागत किया।

बजट सत्र 2025: 11वें दिन सड़क की बदहाली पर गरमाएगी सियासत

PM मोदी ने X पर पोस्ट कर स्वागत के लिए मॉरीशस के PM का आभार जताया। इसके बाद मोदी पोर्ट लुईस में अपने होटल पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ उनका स्वागत किया और तिरंगे लहराए।

इसके बाद PM के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने पारंपरिक बिहारी ‘गीत गवई’ गाया। इस दौरान पीएम मोदी पारंपरिक भोजपुरी संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते नजर आए।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest article